लेवरेज एडु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लेवरेज एडु

लेवरेज एडु एक फुल स्टैक करियर गाइडेंस और यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों को विदेश में अध्ययन करने के अवसर प्रदान करता है। इस स्टार्टअप को ब्लूम वेंचर्स, डीएसजी, टुमॉरो कैपिटल और आइवी लीग के प्रोफेसरों का समर्थन प्राप्त है।

लेवरेज एडु छात्रों को यह पता लगाने में मदद करता है कि उन्हें क्या करना चाहिए और उन्हें कहाँ होना चाहिए- दुनिया में कहीं भी हो वे अपनी क्षमता का एहसास कर सकें। यह छात्रों को उनकी अब तक की यात्रा को नेविगेट करने और उनका आंकलन करने में मदद करता है, उन्हें व्यक्तिगत सलाहकारों से मिलाता है और यह सुनिश्चित करता है कि हर कोई अपने सपनों को सच कर सकता है।

इतिहास[संपादित करें]

लेवरेज एडु की स्थापना 2017 में अक्षय चतुर्वेदी, राजीव गंजू और अमन अरोरा द्वारा की गई थी[1]। लेवरेज एडु का मुख्यालय पहले नयी दिल्ली में स्थित था। 2022 में इसके मुख्यालय को नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया गया। जुलाई 2017 में लेवेरेज एडु ने अपनी पहली सीड राउंड फंडिंग उठायी। जनवरी 2018 में इस को ब्लूम वेंचर्स और डीएसजी कंस्यूमर पार्टनर्स से फर्स्ट इंस्टीटूशनल राउंड फंडिंग प्राप्त हुयी।[2]

2020 में दिगविजय गगनेजा ने लेवेरेज एडु में मुख्य परिचालन अधिकारी (चीफ ऑपरेटिंग अफसर) का पदभार संभाला।[3] 2021 में लेवरेज एडु ने नाइजीरिया के लागोस शहर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ऑफिस खोला।[4]

लेवरेज एडु का उद्देश्य प्रत्येक मनुष्य को अपनी क्षमता का एहसास कराना है। लेवरेज एडु अंतरराष्ट्रीय कॉलेज में प्रवेश प्रदान करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। यह छात्रों की अपनी पसंद के अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी या अंतरराष्ट्रीय कॉलेज में प्रवेश दिलाने में मदद करता हैं।

लेवरेज एडु के संस्थापक (सीईओ) अक्षय चतुर्वेदी के बारे में[संपादित करें]

अक्षय चतुर्वेदी एक भारतीय उद्यमी है।

  • उन्हें 2020 में फोर्ब्स इंडिया की 30under30 सूची में शामिल किया गया था। इसके बाद फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था। [5]
  • 2020 में इन्होंने Business World Tech Tors अवॉर्ड जीता, जो देश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी उद्यमी को दिया जाता है। [6]
  • 2022 में BW Education 40under40 सूची में शामिल किया गया है। [7]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

IDP एजुकेशन

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

Leverage Edu

Fly Finance

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Leverage Edu | YourStory". YourStory.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-06.
  2. "Leverage Edu | YourStory". YourStory.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-06.
  3. "Leverage Ed-Tech strengthens top deck, appoints Digvijay Gagneja as COO". Techcircle (अंग्रेज़ी में). 2020-02-13. अभिगमन तिथि 2023-03-06.
  4. News, The PIE. "Exclusive: Leverage Edu expands to Nigeria". thepienews.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-06.
  5. "Forbes India 30 Under 30 2020". Forbes India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-06.
  6. News, The Pie. "The PIE Live Europe". thepielive.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-03-06.
  7. "BW Businessworld Unveils Elite List Of Top 40 Under 40 In Education And EdTech". BW Education (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-03-06.