लूव्र संग्रहालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लूव्र संग्रहालय का विहंगम् दृष्य

लूव्र संग्रहालय (फ़्रान्सीसी: Musée du Louvre) पेरिस नगर में स्थित संसार के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। विश्व में सर्वाधिक दर्शक इसी संग्रहालय को देखने आते हैं। यह एक 'ऐतिहासिक' संग्रहालय भी है क्योंकि इसमें प्रागैतिहासिक काल से लेकर उन्नीसवीं सदी तक की वस्तुएँ संग्रहीत हैं।

यह संग्रहालय पेरिस का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह सीन नदी (Seine) नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। संग्रहालय का भवन पहले लूव्र का राजमहल था। इसका क्षेत्रफल लगभग ६०,६०० वर्ग मीटर है तथा इसमें लगभग ३५,००० वस्तुएँ संगृहीत हैं। लियोनार्डो दा विंची की मोनालिसा नामक जगतप्रसिद्ध पेंटिंग इस संग्रहालय की विशेष आकर्षण हैं।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]