सामग्री पर जाएँ

लुक्रेजिया बोर्गिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लुक्रेजिया बोर्गिया
  • डचेस ऑफ़ बिसेग्ली
  • सालेर्नो राजकुमारी
  • काउंटेस ऑफ़ कोटिग्नोला
डोसो डोसी द्वारा बनाया गया चित्र, जो कथित तौर पर लुक्रेज़िया को दिखाता है। चित्रकारी ल॰1518 ई॰[1]
फेरारा, मोडेना और रेजियो की डचेस पत्नी
कार्यकाल25 जनवरी 1505 – 24 जून 1519
पेसारो और ग्रैडारा की सहचारिणी
Tenure12 जून 1493 – 20 दिसम्बर 1497
जन्म18 April 1480
सुबियाको, पोप राज्य
निधन24 जून 1519(1519-06-24) (उम्र 39 वर्ष)
फेरारा, डची ऑफ फेरारा
समाधि
कॉन्वेंट ऑफ कॉर्पस डोमिनी, फेरारा
जीवनसंगी
  • जियोवानी स्फोर्ज़ा (वि॰ 1493; annulled 1497)
  • आरागॉन के अल्फोंसो (वि॰ 1498; नि॰ 1500)
  • अल्फोंसो डीयेस्टे (वि॰ 1501)
घरानाबोर्गिया
पितापोप एलेक्ज़ेंडर षष्टम
मातावन्नोज़ा देई कैतेनी

लुक्रेजिया बोर्गिया[a] (18 अप्रैल 1480 – 24 जून 1519) बोर्गिया घराने की इतालवी कुलीन महिला थीं। वो पोप एलेक्ज़ेंडर षष्टम और वन्नोज़ा देई कैतेनी की नाजायज़ संतान थीं। वो स्पोलेटो की गर्वनर भी थीं।

उनके परिवार ने अपने सम्बंधों को बढ़ने के लिए उनके कई विवाह किये और इससे उनका राजनैतिक कद भी बढ़ा। इनमें पेसारो और ग्रेडारा के लॉर्ड जियोवानी स्फोर्ज़ा, कॉटिग्नोला के काउंट; आरागॉन के अल्फोंसो, बिसेगली के ड्यूक तथा सालेर्नो के राजकुमार; एवं फेरारा के ड्यूक अल्फोंसो प्रथम डीयेस्टे शामिल हैं। आरागॉन के अल्फोंसो नेपल्स के राजा का नाजायज पुत्र था। परम्परा के अनुसार लुक्रेजिया के भाई सेसरे ने उनकी उस समय हत्या कर दी जब उनका राजनैतिक मूल्य कम हो गया था, यह वहाँ की परम्परा के अनुसार था।

उनकी पारिवारिक कहानियों में लुक्रेज़िया को एक घातक महिला माना जाता है जिसकी भूमिका विवादास्पद है। उन्हें विभिन्न कलाकृतियों, उपन्यासों और फिल्मों में चित्रित किया गया है।

शुरूआती जीवन

[संपादित करें]

लुक्रेजिया बोर्गिया का जन्म 18 अप्रैल 1480 को रोम के निकट सुबियाको में हुआ।[2] उनकी माँ का नाम वन्नोज़ा देई कैतेनी था। उनके पिता का नाम रोड्रिगो डी वोग्रिया था जो बाद में पोप एलेक्ज़ेंडर षष्टम बने। उनकी माँ उनके पिता की विभिन्न प्रेमिकाओं में से एक थी।[3]

टिप्पणी

[संपादित करें]
  1. वैलेंसियाई: Lucrècia Borja; स्पेनी: Lucrecia de Borja

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "NGV Solves Mystery of Renaissance Portrait" (26 नवम्बर 2008), विक्टोरियन आर्ट गैलरी. अभिगमन तिथि 4 जून 2020.
  2. Sarah Bradford: Lucrezia Borgia, Penguin Group, 2004, p. 16
  3. "Lucrezia Borgia, Predator or Pawn?". 17 जनवरी 2017. मूल से से 19 जनवरी 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2017-04-15.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]