सामग्री पर जाएँ

लीबियाई दीनार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लीबियाई दीनार
دينار ليبي (अरबी)
1 dinar banknote of revised series 4, featuring Muammar al-Gaddafi
ISO 4217
कोडLYD (संख्यात्मक: 434)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्नLD और ل.د
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1/1000दिरहाम
बैंकनोट1, 5, 10, 20, 50 दीनार
सिक्के50, 100 दिरहाम ¼, ½ दीनार
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) लीबिया
जारी
केंद्रीय बैंकसेंट्रल बैंक ऑफ लीबिया
जालस्थलwww.cbl.gov.ly
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति3.1%
स्रोतद वर्ल्ड फैक्टबुक, 2006 अनु.

लीबियाई दीनार (अरबी: دينار‎) लीबिया की मुद्रा है। इसका आईएसओ कोड "LYD" है। दीनार 1000 दिरहाम (درهم) से समविभाजित है। इसे 1971 में पाउंड के स्थान पर जारी किया गया था। इसे लीबिया केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है, जो बैंकिंग व्यवस्था और ऋण का भी निर्धारण करती है। विदेशी निवेश की देखरेख के लिए 1972 में लीबियन अरब फारेन बैंक का गठन किया गया था।

वर्ष 1975 तक मिलिम्स (दिरहाम के बराबर) के नाम से पुराने सिक्के चला करते थे। 1975 में 1, 5, 10, 20, 50 और 100 मूल्यवर्ग दिरहाम जारी किए गए। इसके बाद 1979 में इन्हीं मूल्यवर्गों पर सिक्कों की दूसरी श्रृंखला जारी की गई। 2004 में ¼ और ½ दीनार के सिक्के जारी किए गए। 1, 5, 10 और 20 दिरहाम सिक्के विनिमय इकाई के तौर पर बहुत कम इस्तेमाल किए जाते हैं, हालांकि उनकी कानूनी मान्यता बरकरार है।

बैंकनोट

[संपादित करें]

वर्ष 1971 में ¼, ½, 1, 5 और 10 दीनार मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किए गए। वर्ष 2002 में 20 दीनार का नोट शामिल किया गया। 2008 में सेंट्रल बैंक ऑफ लीबिया ने 50 दीनार के नए नोट जारी किए, जिसके पृष्ठ पर मुअम्मर अल-गद्दाफी का चित्र अंकित है।