लात्वियाई लात्स
| Latvijas lats (लातवियाई) | |
|---|---|
सालमन अंकित एक लात्स का मानक सिक्का | |
| ISO 4217 | |
| कोड | LVL (संख्यात्मक: 428) |
| इकाई | |
| बहुवचन | लाती या लातू |
| चिह्न | Ls (अंक के पहले) |
| मूल्यवर्ग | |
| उप इकाई | |
| 1/100 | सेन्टाइम्स |
| बहुवचन | |
| सेन्टाइम्स | सेन्टीमी या सेन्टीमू |
| चिह्न | |
| सेन्टाइम्स | s (अंक के बाद) |
| बैंकनोट | 5, 10, 20, 50, 100, 500 लातू |
| सिक्के | 1, 2, 5, 10, 20, 50 सेन्टाइम्स, 1, 2 लाती |
| जनसांख्यिकी | |
| उपयोगकर्ता(एँ) | |
| जारी | |
| केंद्रीय बैंक | बैंक ऑफ लातविया |
| जालस्थल | www.bank.lv |
| मूल्यांकन | |
| मुद्रास्फीति | 10.1% |
| स्रोत | द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2007 अनु. |
| ERM II (ERM) | |
| जब से | 2 मई 2005 |
| स्थिर दर जब से | 1 जनवरी 2005 |
| यूरो द्वारा प्रतिस्थापित (रोकड़) | 1 जनवरी 2012 अनुमानित |
| 1 € = | Ls 0.702804 |
| बैंड | व्यवहार में बराबर [तथ्य वांछित], 15% वैधानिक |
लात्स (बहुवचनः लाती, आईएसओ 4217 मुद्रा कोड: LVL या 428) लातविया की मुद्रा है। इसे लघु रूप में Ls के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। लात्स 100 सेन्टामी (फ्रांसीसी सेंटाइम्स से एकवचनः सेन्टाइम्स, बहुवचन भी सेन्टीमी) से विभाज्य है।
पहली लात्स, 1922-1940
[संपादित करें]
लात्स पहली बार 1922 में लातवियाई रूबलिस के स्थान पर एक लात्स = 50 रूबलिस की दर पर जारी किए गए थे। 1940 में लातविया के सोवियत संघ में विलय होने के बाद रूबल ने समान दर पर लात्स का स्थान ले लिया।
सिक्के
[संपादित करें]सिक्के 1, 2, 5, 10, 20 और 50 सेन्टीमू, 1, 2 और 5 लाती मूल्यवर्ग में जारी किए गए थे। एक लात्स और उससे ऊपर मूल्य वर्ग के सिक्के चांदी के बने हुए थे।
बैंकनोट
[संपादित करें]
1922 से लातवियाई बैंकनोट 20, 25, 50, 100 और 500 लातू मूल्यवर्ग के जारी किए गए। इसके अलावा 10 लातू के नोट भी जारी किए गए, जो 500 रूबली नोट के ऊपर नए मूल्यवर्ग में मुद्रित थे। 1925 से सरकार ने 10 और 20 लातू मूल्यवर्ग के नोट जारी किए।
दूसरा लात्स 1993-
[संपादित करें]लात्स 1993 में लातवियाई रूबलिस के स्थान पर एक लात्स = 200 रूबली की दर पर पुनः जारी किए गए, जिसे लातविया के स्वतंत्र होने के बाद कुछ समय के लिए इस्तेमाल किए गए।
सिक्के
[संपादित करें]सिक्के 1 सेन्टाइम्स, 2 और 5 सेन्टीमी, 10, 20 और 50 सेन्टीमू और 1 लात्स और 2 लेटू मूल्यवर्ग में जारी किए गए। इसके अलावा संग्राहकों के लिए 2, 10, 20, 100 लाटू मूल्यवर्ग के सोने और चांदी के सिक्के हैं।
यूरो
[संपादित करें]लातविया एक मई 2004 से यूरोपीय संघ का और यूरोपीय संघ के आर्थिक और मौद्रिक संघ का सदस्य है, लेकिन संघ की तीसरे दौर को पूरा नहीं कर पाया है। लात्स ईआरएम II में है और केंद्रीय दर से 1% के अंदर स्थिर है। लातविया ने यूरो को आधिकारिक मुद्रा के रूप में 1 जनवरी 2008 को अपना लेने की पहले पहल योजना बनाई थी, लेकिन वहाँ 1 जनवरी 2013 से आधिकारिक तौर पर स्वीकृत किया गया।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "लातविया में भी यूरो मुद्रा". जर्मन रेडियो. 28 दिसम्बर 2013. 30 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 दिसंबर 2013.