लगान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हिंदी फिल्म के लिए देखें लगान (२००१ फ़िल्म)
लगान भूमि पर सरकार द्वारा लगाया गया कर है। यह कर फसल के एक तिहाई हिस्से से लेकर कुछ निश्चित राशी के रूप में ली जाती रही है। प्राचीन भारत में लगान एवं अन्य रूपों में लिए गए भूराजस्व राज्य की आय के मुख्य स्रोत होते थे। ब्रितानी शासन काल में भी यह भारत के राजस्व का मुख्य स्रोत था। आजादी के बाद भारत सरकार ने कृषि भूमि से लगान उगाहना समाप्त कर दिया है।