सामग्री पर जाएँ

रोवियो एंटरटेनमेंट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

{{Infobox com

y | image = | name = रोविओ एंटरटेनमेंट लिमिटेड | type = निजी | foundation = २००३ (रेलूड)
२००५ (रोविओ मोबाइल)
२०११ (रोविओ एंटरटेनमेंट) | founder = मिकेल हेड
निकलास हेड [1] | location = एस्पो, फिनलैंड | key_people = मिकेल हेड, (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
टीमू सुइला, मुख्य परिचालन अधिकारी
पीटर वेस्टर्बाका, मुख्य विपणन अधिकारी | revenue =€१५६ मिलियन (२०१३) [2] | industry = विडियो गेम निर्माण उद्योग | products = एंग्री बर्ड्स
बैड पिग्गीज़ | num_employees = ८०० (अप्रैल २०१४) | divisions = फ्यूचरमार्क गेम स्टूडियो
कोलम्बो एनीमेशन स्टूडियो
रोविओ स्टार्स
रोविओ एलवीएल११
टून्स टीवी | net_income = €२६.९ मिलियन (२०१३) | owner = काज हेड (७०% स्वामित्व)[3] | homepage = जालपृष्ठ }}

रोविओ एंटरटेनमेंट लिमिटेड (अंग्रेज़ी: Rovio Entertainment Ltd.) जिसे पहले रोविओ मोबाईल अथवा रेलूड के नाम से प्रचलित था वह एस्पो, फिनलैंड की एक विडियो गेम डेवलपर कंपनी है।[4] यह कंपनी सर्वप्रथम सन् २००३ में एक मोबाईल गेम डेवलपर स्टूडियो के रूप में आई, तथा इसका रेलूड (Relude) से रोविओ अाधिकारिक पुनर्नाम सन् २००५ में हुआ।[5] यह कंपनी अपने अति-लोकप्रिय गेम शृंखला एंग्री बर्ड्स (गुस्सैल पक्षी) के कारण जाना जाता है।

सन् २००३ में आल्टो विश्वविद्यालय के तीन छात्र जिनका नाम क्रमश: निकलास हेड, जार्नो वाकेवानन तथा किम डिकेर्ट ने नोकिया तथा एचपी द्वारा प्रायोजित असेंबली डेमो पार्टी में मोबाईल गेम डेवलपमेंट प्रतियोगिता में भाग लिया। उस प्रतियोगिता में एक मल्टीप्लेयर गेम किंग ऑफ द कैबेज वर्ल्ड (गोभी की दुनियाँ का राजा) ने उन्हें जीत दिलाई जिससे उन्होने स्वयं की आधिकारिक कंपनी के निर्माण की योजना बनाई। किंग ऑफ द कैबेज वर्ल्ड सुमेआ (सुमेआ स्टूडियोज़) नामक कंपनी को बेचा गया, इस गेम का पुनर्नाम मोल वार (छछुंदरों का युद्ध) हुआ, जो पहले मल्टीप्लेयर गेम के रूप में प्रसिद्ध हुआ।

जनवरी सन् २००५ में रेलूड ने एक बिज़नेस एंजल नामक निवेशक से अपना प्रथम निवेश प्राप्त किया, तथा नाम को रोविओ मोबाईल के रूप में पुनर्नाम कर लिया।

दिसंबर सन् २००९ में इन्होंने अपने ५२वें खेल एंग्री बर्ड्स को आइओएस के बाज़ार में उतारा जो एक गुलेल-पहेली वाला खेल था। एंग्री बर्ड्स ने बाज़ार में केवल ६ महीनों में ही प्रथम लोकप्रिय खेल की जगह ले ली।[6] खेल के एक अरब से अधिक डाउनलोड भुगतानों ने उसे सबसे अधिक खरीदा जाने वाला गेम बना दिया।[7]

मार्च सन् २०११ में रोविओ ने एसेल पार्टनर्स, अटॉमिको तथा फेलिसिस वेंचर्स से पूंजी अनुदान के रूप में $४२ मिलियन प्राप्त किये।[8] जुलाई सन् २०११ में कंपनी ने अपना नाम पुन: बदलकर रोविओ एंटरटेनमेंट लिमिटेड रख लिया।[9] जून २०११ में रोविओ ने एंग्री बर्ड्स मूवी के उत्पादन के मुख्य के रूप में डेविड माइसेल को नियुक्त किया।[10] अक्टूबर २०१२ में रोविओ ने हेलसिंकी, फिनलैंड में स्थित कोम्बो एनीमेशन स्टूडियो को खरीद लिया।[11] यह स्टूडियो २०१२ में रिलीज़ होने वाले छोटे चलचित्रों के निर्माण हेतु अधिग्रहित हुआ।[12]

मार्च सन् २०१२ में इन्होंने फ्यूचरमार्क स्टूडियोज़ (बेंचमार्किंग कंपनी का खेल विकास प्रभाग) को अज्ञात धनराशि में खरीद लिया।[13] ८ नवम्बर २०१२ को रोविओ ने एंग्री बर्ड्स स्टार वार्स को मोबाईल तथा पीसी बाज़ार में लाकर अपने असली स्टार वार्स त्रयी द्वारा लाइसेंस्ड यात्रा की शुरुआत की।[14]

१८ सितंबर २०१३ को उन्होंने स्टार वार्स पर निर्धारित खेल का द्वितीय संस्करण रिलीज़ किया जिसका नाम एंग्री बर्ड्स स्टार वार्स २ पड़ा। मार्च २०१३ में रोविओ ने अपने चैनल टून्स टीवी का आरंभ एंग्री बर्ड्स टून्स नामक कार्यक्रम से किया। २०१३ में ही रोविओ एक विडियोगेम निर्माता बन गया तथा अपने रोविओ स्टार्स कार्यक्रम के माध्यम से खेलों का निर्माण करने लगा।[15]

मई २०१४ में इन्होंने एंग्री बर्ड्स से अलग नाम में कार्य करने लगे जिसे रोवियो एलवीएल११ कहा गया। इस नाम से रिलीज़ होने के लिये चुने गए पहले गेम का नाम रीट्राइ (पुन: प्रयास) है।[16] जून २०१४ में रोविओ ने स्वयं को एक मोबाईल कंपनी के रूप में नहीं बल्कि एक मनोरंजन तथा शिक्षण कंपनी के रूप में बताया।[17]

श्रेणियाँ

[संपादित करें]

टून्स टीवी

[संपादित करें]

टून्स टीवी रोविओ एंटरटेनमेंट का मल्टीप्लेटफॉर्म चैनल है, यह रोविओ ऐप्स, विडियो-ऑन-डिमांड प्रदाताओं, स्मार्ट टीविओं तथा जुड़े हुए संयंत्रों पर उपलब्ध है।[18]

टून्स टीवी का आरंभ १६ मार्च २०१३ को एंग्री बर्ड्स टून्स नामक कार्यक्रम के साथ हुआ। २०१४ के लिये सितंबर २०१३ में इन्होंने एंग्री बर्ड्स टून्स शृंखला के नवीन संस्करण की घोषणा की। रोविओ बॉड पिग्गीज़ (बदमाश सूँवर) तथा स्टेला (एक गुलाबी चिड़िया) में कार्यरत है। अतिरिक्त सामग्री लिक्विड कॉमिक्स/पीओडबल्यू एंटरटेनमेंट/स्टेन ली के चक्र द इन्विज़िबल (अदृश्य चक्र) शृंखला, ज़ीलम एनीमेशन के कम से कम चार कार्यक्रम, नेशनल जीओग्राफिक किड्स, अमेज़िंग एनिमल्स, जिम हेन्सन के पुराने कार्यक्रम फ्रैगल रॉक तथा हेसब्रो स्टूडियोज़ के कार्य हैं।

११ अप्रैल २०१४ को पिग्गी टेल्स (सूवरों की कथा) नामक कार्यक्रम आरंभ हुआ।

रोविओ स्टार्स

[संपादित करें]

२०१३ में रोविओ एक विडियोगेम निर्माता बन गया तथा रोविओ स्टार्स नामक कार्यक्रम से तीसरे पक्ष के खेलों का निर्माण करने लगा। टाइनी थीफ, जूसी क्यूब्स, प्लंडर पाइरेट्स, आइसब्रेकर: अ वाइकिंग वोयज़ ये सब रोविओ स्टार गेम्स हैं।[19] वर्ल्ड मौंस्टर्स भी रोविओ स्टार्स द्वारा निर्मित है परंतु अब उसका विकास राकेटस्पेल करता है। यह अज्ञात है कि क्यो रोविओ स्टार्स इसका विकास नहीं करता।

रोविओ एलवीएल११

[संपादित करें]

रोविओ ने मई २०१४ में अपने नवीन कार्यक्रम रोविओ एलवीएल११ के तहत एंग्री बर्ड्स से अलग नामों वाले खेल बनाना भी प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम द्वारा निर्मित प्रथम खेल का नाम रीट्राइ है।

रोविओ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित

[संपादित करें]
वर्ष नाम प्लेटफॉर्म
एंड्रॉयड आइओऍस मॅक विंडोज़ फोन पीसी
२००९ एंग्री बर्ड्स हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१० एंग्री बर्ड्स सीज़न्स हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०११ एंग्री बर्ड्स रीओ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१२ एंग्री बर्ड्स स्पेस हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१२ अमेज़िंग एलेक्स हाँ हाँ नहीं हाँ नहीं
२०१२ बैड पिग्गीज़ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१२ एंग्री बर्ड्स स्टार वार्स हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१३ द क्रूड्स हाँ हाँ नहीं नहीं नहीं
२०१३ एंग्री बर्ड्स फ्रेंड्स हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१३ एंग्री बर्ड्स स्टार वार्स २ हाँ हाँ नहीं हाँ हाँ
२०१३ एंग्री बर्ड्स गो! हाँ हाँ नहीं हाँ नहीं
२०१४ एंग्री बर्ड्स एपिक हाँ हाँ नहीं हाँ नहीं
२०१४ एंग्री बर्ड्स स्टेला हाँ हाँ नहीं हाँ नहीं
२०१४ एंग्री बर्ड्स ट्रांसफॉर्मर्स हाँ हाँ नहीं हाँ नहीं

रोविओ एलवीएल११ द्वारा निर्मित

[संपादित करें]
वर्ष नाम प्लेटफॉर्म
एंड्रॉयड आइओऍस मॅक विंडोज़ फोन पीसी
२०१४ रीट्राइ हाँ हाँ नहीं नहीं नहीं

रोविओ स्टार्स द्वारा निर्मित

[संपादित करें]
वर्ष नाम प्लेटफॉर्म
एंड्रॉयड आइओऍस मॅक विंडोज़ फोन पीसी
२०१३ टाइनी थीफ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१३ जूसी क्यूब्स हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
२०१४ प्लंडर पाइरेट्स हाँ हाँ नहीं नहीं नहीं

रोविओ स्टार्स द्वारा अब नहीं प्रकाशित हो रहे

[संपादित करें]
वर्ष नाम प्लेटफॉर्म
एंड्रॉयड आइओऍस मॅक विंडोज़ फोन पीसी
२०१३ आइसब्रेकर: अ वाइकिंग वॉयेज़ हाँ हाँ नहीं नहीं नहीं
२०१४ वर्ड मौन्स्टर्स हाँ हाँ नहीं नहीं नहीं


रोविओ मोबाईल द्वारा निर्मित

[संपादित करें]
वर्ष नाम प्लेटफॉर्म, फोन
एन-गेज़ एन९०० फ्लैश एन९७ आइओऍस जे२मी
२००९ बाउंस एवोल्यूशन नहीं हाँ नहीं नहीं नहीं नहीं
२००९ बाउंस टेल्स हाँ नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं
बाउंस टच हाँ नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं
२००८ बाउंस बोइंग वॉयेज़ हाँ नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं
बर्गर रश नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००७ बर्नाउट नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
कोलैप्स चाओस नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
साइबर ब्लड नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००९ डार्केस्ट फियर नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ हाँ
डार्केस्ट फियर २ नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
डार्केस्ट फियर ३ नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००६ डेज़र्ट स्नाइपर नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
ड्रैगन एण्ड जॉड नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
फार्मुला जीपी रेसिंग नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००८ जेम ड्रॉप नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
मरीन स्नाइपर नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
मोल वार नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००६ नीड फॉर स्पीड: कार्बन नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
पेड टू किल नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००८ पेपर प्लेन नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
पॉट्रोन एंजल नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
प्लेमेन विंटर गेम्स नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००८ शॉपिंग मैडनेस नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
स्पेस इम्पेक्ट: मीटिओर सिल्ड नहीं नहीं नहीं हाँ नहीं हाँ
२००७ स्टार मरीन नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
सुमेआ स्की जम्प नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
स्वेट एलाइट ट्रूप्स नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००६ यूएस मरीन कोर्प्स स्का

उट स्नाइपर

नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
टोटोमी नहीं नहीं हाँ नहीं हाँ हाँ
वार डायरी बर्मा नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
वार डायरी टोर्पेडो नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
वुल्फमून नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ
२००८ एक्स-फैक्टर नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं हाँ

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "स्टूडियो प्रोफाइल।". Archived from the original on 20 दिसंबर 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. "वित्तीय परिणाम।". Archived from the original on 28 अप्रैल 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  3. "अद्यतित स्वामित्व संरचना अंक.।". Archived from the original on 10 जनवरी 2015. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  4. "घोसले के अंदर: एंग्री बर्ड्स के तीन वर्ष पश्चात रोविओ हेतु अगला क्या है?". Archived from the original on 5 अप्रैल 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  5. रोविओ संपर्क Archived 2018-06-26 at the वेबैक मशीन, आधिकारिक जालपृष्ठ से।
  6. "गुस्सैल पक्षियों की दुनियाँ में रोविओ ने वैश्विक मनोरंजन की महत्वाकांक्षा को जागृत किया।". Archived from the original on 1 जून 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  7. "एंग्री बर्ड्स का एक अरब डाउनलोड हो चुका।". Archived from the original on 15 जुलाई 2012. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  8. "गुस्सैल पक्षी अमीर हो गए, उन्हें ४२ मिलियन डॉलर फंडिंग के रूप में मिली।". Archived from the original on 12 अगस्त 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  9. रोविओ एंग्री बर्ड्स के फिल्म, पुस्तक तथा खिलौनों की योजना बना रही है।[मृत कड़ियाँ]
  10. "एंग्री बर्ड्स ने भविष्य के फिल्मों के लिये उत्पादक नियुक्त किया।". Archived from the original on 11 सितंबर 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  11. "रोविओ ने कोम्बो एनीमेशन स्टूडियो को खरीदा।". Archived from the original on 16 फ़रवरी 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  12. "एंग्री बर्ड्स ने फिल्म संस्करण में कार्य को जाहिर किया।". Archived from the original on 11 सितंबर 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  13. "एंग्री बर्ड्स के निर्माणकर्ताओं ने फ्यूचरमार्क स्टूडियोज़ को ख़रीदा।". Archived from the original on 2 अप्रैल 2015. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  14. "हे भगवान! वो सच में एंग्री बर्ड्स स्टार वार्स बना रहे हैं।". Archived from the original on 11 सितंबर 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  15. एंग्री बर्ड्स के निर्माता अब तीसरे पक्ष के खेलों का निर्माण कर रहे हैं।[मृत कड़ियाँ]
  16. "एंग्री बर्ड्स के निर्माता अब रीट्राइ पर कार्य करेंगे।". Archived from the original on 14 जून 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.
  17. एंग्री बर्ड्स के निर्माता खेल कंपनी नहीं हैं।[मृत कड़ियाँ]
  18. रोविओ ने एंग्री बर्ड्स टून्स शृंखला के द्वितीय संस्करण की घोषणा की।
  19. "आइसब्रेकर का अपडेट कहाँ है?". Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved 11 सितंबर 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]