रेवती लेले

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रेवती लेले
जन्म २३ जनवरी १९९५
जलगांव
आवास मुंबई
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा नृत्य विशारद (कथक), एम् बी ए (मानव संसाधन)
पेशा अभिनेत्री एवं नृत्यांगना
गृह-नगर जलगांव

रेवती लेले (जन्म २३ जनवरी १९९५) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और कथक नृत्यांगना है। उन्होंने ज़ी युवा पर गुलमोहर नामक एक धारावाहिक के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बाद में, उन्होंने मराठी टेलीविजन धारावाहिक विठू माउली, वर्तुळ और ललित 205 आदि में काम किया।

2020 में, उन्होंने कलर्स मराठी के टेलीविजन धारावाहिक स्वामीनी में रमाबाई पेशवे की भूमिका निभाई।[1] 2021 में, उन्होंने स्टारप्लस पर "आपकी नज़रों ने समझा" धारावाहिक के साथ हिंदी टेलीविजन उद्योग में कदम रखा, जिसमें उन्होंने बांसुरी का किरदार निभाया था।[2]

रेवती लेले एक कथक नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने अपने गुरु टीना तांबे के साथ और व्यक्तिगत रूप से उन्होंने भारत और विदेशों में कई नृत्य समारोहों में प्रदर्शन किया है। वह फिरोज अब्बास खान द्वारा निर्देशित ब्रॉडवे शैली मुग़ल-ए आज़म (म्यूज़िकल) का हिस्सा रही हैं।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

रेवती लेले का जन्म जलगाँव, महाराष्ट्र में हुआ था और वर्तमान में वे मुंबई में रहती हैं। उन्होंने भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से मानव संसाधन में एमबीए किया। रेवती ने अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय मंडल से कत्थक डिप्लोमा नृत्य विशारद टीना तांबे से सीखते हुए किया है।

प्रमुख कार्य[संपादित करें]

वर्ष धारावाहिक चरित्र टेलीविज़न चैनल संदर्भ
२०१८    गुलमोहर (मराठी) रूचि झी युवा
२०१८    विठू माउली (मराठी) मन्दाकिनी स्टार प्रवाह
२०१८    वर्तुळ (मराठी) श्वेता झी युवा
२०२० स्वामिनी (मराठी) रमा बाई कलर्स मराठी [3]
२०२१ आपकी नज़रों ने समझा बांसुरी स्टार प्लस [4]
  1. "Actress Revati Lele to feature in popular TV show Swamini as Ramabai Peshwe". Times of India.
  2. Ekataa, Kumaran. "EXCLUSIVE! Revati Lele aka Bansuri of Aapki Nazron Ne Samjha shares interesting trivia on how she bagged the show, reveals she is closest to Richa". tellychakkar. मूल से 16 अगस्त 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2021.
  3. "Revati loves a challenge!". Tribune India.
  4. "REVATI LELE: I AM INSTINCTIVE IN DECIDING IF I WANT TO DO A PROJECT OR NOT, I USUALLY GO FOR CHARACTERS THAT I FIND CHALLENGING AND HAS DEPTH". Just Showbiz.