सामग्री पर जाएँ

रीडिफ.कॉम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(रीडिफ से अनुप्रेषित)
रीडिफ.कॉम
प्रकार सार्वजनिक कंपनी
स्थापना 1996
मुख्यालय मुम्बई, भारत
गणमान्य व्यक्ति अजीत बालकृष्णन, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
उद्योग इंटरनेट सेवा
रेवेन्यु $21.80 मिलियन (2011)
कर्मचारी 316 (दिसम्बर 2009)
जालस्थल रीडिफ डॉट कॉम
ऐलेक्सा श्रेणी negative increase 289 (अप्रैल २०१५ के अनुसार ) [1]
जालस्थल का प्रकार इंटरनेट पोर्टल
पंजीकरण वैकल्पिक
उपलब्ध अंग्रेज़ी
चालू हुई फ़रवरी 8, 1997 (28 वर्ष पूर्व) (1997-02-08)

रीडिफ डॉट कॉम अथवा रीडिफ.कॉम (रीडिफ.कॉम) भारतीय समाचार, सूचना, मनोरंजन और शॉपिंग वेब पोर्टल है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई।[2] इसकी स्थापना रीडिफ ऑन द नेट (रीडिफ On The NeT) के रूप में हुई।[3] इसका मुख्य कार्यालय मुम्बई में है जिसके शाखा कार्यालय बंगलौर, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क नगर में स्थित हैं।[4]

एलेक्सा के अनुसार रीडिफ १७वाँ भारतीय वेब पोर्टल है।[5][6] इसमें ३१६ से अधिक कर्मचारी नियुक्त हैं।[7] इसके लाखों परिदर्शकों में से 89.1% परिदर्शक भारतीय हैं[8] जबकि अन्यों में मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका (3.4%) और चीन शामिल हैं।[9] अप्रैल २००१ में रीडिफ ने इंडिया अब्रॉड आरम्भ किया।[10] फ़रवरी २०११ में अलेक्सा पर इसकी रैंक २९५ थी।[11] रीडिफ डॉट कॉम १९९६ में भारत में पंजीकृत पहला डोमेन नाम है।[12]

इतिहास व विकास

[संपादित करें]

रीडिफ के अंग्रेजी पोर्टेल की शुरुआत 1996 में हुई थी। प्ररांभिक चरण में यह सिर्फ़ समाचार प्रदान करता था पर बाद में (1998 के आस पास) इसने मेल (पत्र) कि सुविधा भी दी।

रीडिफ का पहला शब्द चिन्ह

पत्र कि सुविधा रीडिफमेल के नाम से दी जाने लगी।
बाद में खरीदारी एवं रेडियो सुविधा से इसकी अमदनी दिन दुगनी रात चौगुनी हो गयी।

इसके बाद सन 2000 के प्ररंभ में रीडिफ ने अपने पाँव अन्य भाषाओं में भी पसारने शुरु कर दिये। पहले हिन्दी में फिर अन्य भाषाओं में, (जैसे तमिल,कन्नड़,बंगाली,गुजराती) समाचार देना शुरु कर दिया।

चित्र:रीडिफhindilogo.JPG
रीडिफ हिन्दी शब्द चिन्ह


2000 के मध्य में रीडिफ ने रीडिफ बोल(मेसेन्जर:तुरंत सन्देश के आदान प्रदान का साधन) उतारा। इसमे बोल शब्द को 'बड्डीज़ ऑन लईन'(Buddies On Line)(अर्थात:अन्तर्जाल पर उपस्थित मित्र) शब्द के क्षुक्षम रूप से बनाया गया था।

रीडिफ बोल का पहला शब्द चिन्ह
रीडिप्फ़ बोल का आधुनिक चिन्ह

2002 तक रीडिफ ने तमिल, कन्नड़, बंगाली कि सुविधा समाप्त कर दी थी। 2003 तक हिन्दी व गुजराती भाषा कि सेवा भी बन्द कर दी गयी थी।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "रीडिफ.कॉम Site Info". Alexa Internet. Retrieved 2015-04-01.[मृत कड़ियाँ][मृत कड़ियाँ]
  2. "रीडिफ.Com reports Q1 results: India revenue up 42%" (in अंग्रेज़ी). द फाइनेंशियल एक्सप्रेस. 2008-07-24. Archived from the original on 12 अक्तूबर 2014. Retrieved 2015-04-17. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  3. "Internet Archive Wayback Machine rediffonthenet.com". {{cite web}}: Cite uses generic title (help)
  4. "रीडिफ.कॉम India Ltd, Business Wire India, Press Releases, Hindi, Tamil, Telugu, Marathi, Bengali, Kannada, Gujarati, Malayal". Businesswireindia.com. 2009-12-14. Archived from the original on 13 जनवरी 2010. Retrieved 2015-04-17.
  5. "Alexa Ranking". Archived from the original on 8 नवंबर 2007. Retrieved 17 अप्रैल 2015. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  6. "Top Sites in India" (in अंग्रेज़ी). Alexa. Archived from the original on 30 मार्च 2015. Retrieved 2015-04-17.
  7. "REDF : रीडिफ.कॉम India Limited FAQs" (in अंग्रेज़ी). Investor.rediff.com. Archived from the original on 23 जुलाई 2010. Retrieved 2015-04-17.
  8. "5 million unique visitors worldwide". Archived from the original on 18 अप्रैल 2015. Retrieved 17 अप्रैल 2015.
  9. At least 66 per cent of the visitors come from India[मृत कड़ियाँ]
  10. "Pioneering publisher Gopal Raju passes away". India Abroad (in अंग्रेज़ी). 2008-04-10. Archived from the original on 3 मार्च 2016. Retrieved 2015-04-17.
  11. "रीडिफ.कॉम Site Info" (in अंग्रेज़ी). Alexa.com. Archived from the original on 13 फ़रवरी 2015. Retrieved 2015-04-17.
  12. "India completes 20 years of commercial internet" (in अंग्रेज़ी). Indian Digitel Review. Archived from the original on 17 अप्रैल 2015. Retrieved १७ अप्रैल २०१५. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]