रामनाथ गोयनका
दिखावट
| रामनाथ गोयनका | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
22 अप्रैल 1904 दरभंगा, बिहार, भारत |
| मौत |
अक्टूबर 5, 1991 (उम्र 87 वर्ष) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
| पेशा | मीडिया उद्यमी, प्रकाशक |
| जीवनसाथी | मूँगीबाई गोयनका |
रामनाथ गोयनका (22 अप्रैल 1904 – 5 अक्टूबर 1991) भारत के प्रमुख मीडिया उद्यमी और प्रकाशक थे। वे इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं और भारतीय पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। वे लोकसभा के सदस्य भी रहे।
उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के दौरान राष्ट्रीय आंदोलन का समर्थन किया। आपातकाल (1975–77) के समय उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता के पक्ष में अपनी स्पष्ट भूमिका के लिए पहचान बनाई।[1]
सन 1971 में वे विदिशा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
सन् 2000 में इंडिया टुडे पत्रिका ने उन्हें “भारत को बनाने वाले 100 लोग” की सूची में शामिल किया।[2]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]रामनाथ गोयनका का जन्म 22 अप्रैल 1904 को दरभंगा, बिहार में हुआ था।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "रामनाथ गोयनका ने लिया था इंदिरा गांधी से लोहा". अभिगमन तिथि: 24 नवंबर 2018.
- ↑ Naqvi, Saeed (2000). "The Baron". India Today. मूल से से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2017.
- ↑ "Glowing tributes to Ramnath Goenka". The Hindu. 23 April 2004.