मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जेम्स, वेसेक्स के अर्ल[1][2] (पूरा नाम:जेम्स ऐलेग्ज़ैंडर फ़िलिप थ़ीओ माउण्टबेटन-विन्ज़र) राजकुमार एडवर्ड, एडिनबर्ग के ड्यूक और सोफ़ी, एडिनबर्ग की डचेस के छोटा और एकलौता पुत्र है। वह एलिज़ाबेथ द्वितीय का सबसे छोटा पोता है। जेम्स का जन्म १७ दिसंबर २००७ में फ़ॉर्मली पार्क अस्पताल, सरी, इंग्लैंड में हुआ था। उनका बपतिस्मा संस्कार १९ अप्रैल २००८ को विंडसर कासल, बर्कशायर में किया गया था। अपने जन्म के समय वो अपनी दादी, रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के बाद ब्रिटिश सिंघासन पर उत्तराधिकार के अनुक्रम में आठवें स्थान पर थे; वेल्स के राजकुमार जॉर्ज, वेल्स की राजकुमारी शार्लट और वेल्स के राजकुमार लुइस के जन्म के बाद, वर्त्तमान समय में वो चौदहवें स्थान पर हैं। वो अपनी बड़ी बहन और माता-पिता के साथ बॅगशॉट् पार्क, सरी में रहते हैं।