रासायनिक अभियान्त्रिकी

रासायनिक अभियान्त्रिकी (अंग्रेज़ी: Chemical engineering) रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र इत्यादि और उनके सिद्धान्तों को औद्योगिक उपयोगों में प्रयुक्त कराने वाला विज्ञान या व्यवसाय है। इसका मुख्य भाग प्रक्रम अभियान्त्रिकी (अंग्रेज़ी: Process engineering) कहलाता है, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित रसायनों को औद्योगिक स्तर पर सहज तरीक़े से बनाने का अध्ययन किया जाता है। किन्तु आज रासायनिक अभियान्त्रिकी मात्र इसी तक सीमित नहीं है। आज रासायनिक अभियन्ता जैवप्रौद्योगिकी (अनुवांशिकता (अंग्रेज़ी: Genetics), किण्वन आदि) विषयों पर काम और शोध करते हैं और विमान, अन्तरिक्ष यान, खाद्य पदार्थ, जैवमेडिकल संयन्त्र, सिलिकॉन तकनीकी. नैनोप्रौद्योगिक, इलैक्ट्रॉनिक्स वगैरह के क्षेत्रों में नये और उच्च कोटि के पदार्थों का निर्माण भी सहज तरीक़े से करते हैं।
उपयोग
[संपादित करें]
रासायनिक इंजीनियरी अनेकानेक प्रकार के उत्पादों के निर्माण में प्रयुक्त होती है। अकार्बनिक एवं कार्बनिक रसायनों का निर्माण करना, सिरामिक्स, ईंधन, शैल-रसायन (अंग्रेज़ी: Petrochemicals), कृषिरसायन (अंग्रेज़ी: Agrochemicals) (उदाहरण के रूप में उर्वरक, कीटनाशक, घासफूसनाशक (अंग्रेज़ी: Herbicides)), प्लास्टिक एवं एलास्टोमर (अंग्रेज़ी: Elastomer, विस्फोटक, डिटर्जेंट एवं डिटर्जेंट उत्पाद (जैसे साबुन, शैम्पू, सफाई में प्रयुक्त द्रव आदि]], इत्र, फ्लेवर, एवं औषधियों आदि का निर्माण रसायन इंजीनियरी के प्रमुख अनुप्रयोग हैं।
रसायन इंजीनियरी से सम्बन्धित विषय हैं - काष्ठ प्रसंस्करण (wood processing), खाद्य प्रसंस्करण (food processing), पर्यावरण तकनीकी (अंग्रेज़ी: Environmental technology}), तथा शिलारस (अंग्रेज़ी: Petroleum), काँच, पेंट, चिपकाने वाले पदार्थ (अंग्रेज़ी: Adhesives) आदि
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- People, pipes and processes: a short history of chemical engineering and the ... (गूगल पुस्तक ; लेखक - D. C. Freshwater, Institution of Chemical Engineers (Great Britain))
- रसायन इंजीनियरी का इतिहास (अंग्रेजी)
- The Chemical Engineer Resource Site
- Chemical Engineers' Resource Page
- myChemE Chemical Engineering Portal
- Chemical Engineering Information Exchange
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |