रमण (अभिनेता)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रमण
जन्म अमर रमण
4 जनवरी 1978 (1978-01-04) (आयु 46)
पेशा अभिनेता, निर्माता
कार्यकाल 1999–वर्तमान

रमण एक भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं, जो तमिल और तेलुगु फिल्मों में प्रमुख और सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। वह तमिल अभिनेता विजय बाबू के बेटे हैं, जिन्हें पडिक्कादवन फिल्म में रजनीकांत के छोटे भाई की भूमिका के लिए जाना जाता है। [1] वह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में टीम चेन्नई राइनोस के लिए विकेट कीपर हैं। [2][2] उन्हें तेलुगु फिल्मों में श्रीनाथ के रूप में श्रेय दिया जाता है। [3]

आजीविका[संपादित करें]

रमण शुरू में परी द्वारा निर्मित फिल्म कुरुंजी से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाले थे, जिसमे उन्होंने अभिनेत्री उमा के साथ शूटिग कि थी। हालांकि, फिल्म ने अंततः निर्माण पूरा नहीं किया। [4] रमण ने फिल्मों में अपनी शुरुआत तमिल फिल्म "स्टाइल" से की जो वर्ष 2002 में प्रदर्शित हुई; हालांकि वह 1999 से उद्योग में सक्रिय थे। रमना की पहली तेलुगु फिल्म "उत्साहम" थी जो वर्ष 2003 में रिलीज़ हुई थी। [5] उसके ठीक बाद दसारी नारायण राव द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "फूल्स" रिलीज़ हुई थी। [6] बाद में, उन्होंने अनंत नाग और सारथ बाबू के साथ "संखारवम" और उसके बाद अर्जुन सरजा अभिनीत "पुतिंटिकी रा चेल्ली" (2004) फिल्मों में काम किया। [7][8] इन्होने फिल्म जोरे (2004) में सत्यराज और सिबिराज दोनों कलाकारों के साथ भी काम किया हैं। [9][9] सफल मलयालम फिल्म काबुलीवाला की रीमेक मीसाई माधवन (2004) में रमण जिन्होंने कुट्टी राधिका के साथ (जोरे) में खलनायक की भूमिका निभाई थी यहा मुख्य भूमिका निभाई थी। [10] उन्होंने 2005 में, अयोध्या, राइटा थप्पा और अंधा नाल न्याबगम में मुख्य भूमिकाओं कि।

रमण ने मुकेश के साथ कॉमेडी फिल्म गोपालपुराणम में अपनी मॉलीवुड फिल्मो में शुरुआत करी। [11] वह एक युवा प्रतिभाशाली नायक है जिसमें बहुत क्षमता है। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नही किया। [12] गुड लक फिल्म्स द्वारा निर्मित एझुथियाथरादी (2008) मे जिसमें रमण मुख्य भूमिका निभा रहे हे। [13] एक्शन फिल्म नायकन (2008) अंग्रेजी थ्रिलर सेल्युलर से प्रेरित थी, जिस पर आधारित एक हिंदी फिल्म स्पीड पिछले साल इसी समय रिलीज हुई थी। बाद में, रमण ने अरुण विजय अभिनीत थुनिचल (2010) में अपनी खलनायक कि भुमिका से प्रभावित किया। [14] वह 2011 की रिलीज़ महान कनक्कू में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए, जिसे प्रभावशाली माना गया है। [15] उनकी अगली फिल्में कारू पलानियप्पन की जनल ओरम (2013) और मागीज़ थिरुमेनी की मेघामन (2014) थीं। [16][17] उन्होंने लोकेश कनगराज की कैथी (2019) में सहायक कलाकार के रूप में अभिनय किया। [18]


रमण और अभिनेता नंदा उनके करीबी दोस्त ने राणा प्रोडक्शंस नामक एक फिल्म कंपनी शुरू की है, जिसने सन टीवी पर विशाल अभिनीत हिट शो सन नाम ओरुवर का निर्माण किया। [19] फिर, उन्होंने द्विभाषी हॉरर फिल्म माने नंबर 13 (2020) में अभिनय किया, जिसे कन्नड़ और तमिल में शूट किया गया था, जिसे अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया था। [20][21] उन्होंने अपनी पहली एक्शन थ्रिलर फिल्म लट्ठी (2022) का निर्माण किया जिसमे उन्होने एक नकारात्मक भूमिका निभाई। [22]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Tamil Cinema News - Tamil Movie Reviews - Tamil Movie Trailers". IndiaGlitz.com. 2018-06-20. मूल से 13 August 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-07.
  2. https://profile.tamilstar.com/actor/ramana/biography-full/1855
  3. https://nettv4u.com/celebrity/tamil/movie-actor/ramana
  4. "New Launches". 5 August 2003. मूल से 5 August 2003 को पुरालेखित.
  5. https://nettv4u.com/celebrity/tamil/movie-actor/ramana
  6. https://movies.fullhyderabad.com/fools/telugu/fools-movie-reviews-863-2.html
  7. https://www.idlebrain.com/movie/archive/mr-sankharavam.html
  8. https://www.idlebrain.com/movie/archive/mr-puttintikiraachelli.html
  9. [1]
  10. [2]
  11. [3]
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 जनवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जून 2023.
  13. https://www.behindwoods.com/features/News/News30/23-9-05/tamil-movies-news-ramana.html
  14. https://www.behindwoods.com/tamil-movie-reviews/reviews-2/thunichal.html
  15. http://www.behindwoods.com/tamil-movie-reviews/reviews-2/jan-12-01/mahaan-kanakku-review.html
  16. https://www.behindwoods.com/tamil-movies/jannal-oram/jannal-oram-review.html
  17. https://www.behindwoods.com/tamil-movies/meaghamann/meaghamann-review.html
  18. https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/kaithi-movie-review-a-solid-performance-from-karthi-expected-in-kaithi-kaithi-review/articleshow/71751087.cms
  19. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 जनवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जून 2023.
  20. https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movie-reviews/mane-number-13/movie-review/79424287.cms
  21. https://www.thenewsminute.com/article/mane-number-13-review-horror-lies-fact-film-was-made-138457
  22. [4]