सामग्री पर जाएँ

रतु बोको महालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

रतु बोको (जावाई: ꦫꦠꦸꦧꦏ, romanized: Ratu Baka) अथवा रतु बोको महालय (जावाई: ꦏꦣꦠꦺꦴꦤ꧀ꦫꦠꦸꦧꦏ, romanized: Kadhaton Ratu Baka) जावा में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। रतु बोको इंडोनेशिया के योग्यकार्ता के प्रम्बनन मंदिर संकुल के दक्षिण में तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित एक पठार पर स्थित है। इस स्थल का मूल नाम अब भी अज्ञात है हालांकि स्थानीय निवासी इसे राजा बोको के नाम से पुकारते हैं, राजा बोको का उल्लेख रोरो जोंग्गरंग लोककथाओं में वर्णित प्रसिद्ध राजा के रूप में आता है।[1] जावा भाषा में रतु बोको का अर्थ "सारस राजा" होता है।

यह स्थल स्लीमन रीजेंसी के बोकोहारजो और प्रम्बनन के दो गांवों (दावुंग और संबीरेजा) में 16 हेक्टेयर में फैला हुआ है। मध्य जावा और योग्यकार्ता के अन्य शास्त्रीय काल के हिन्दू मंदिरों के अवशेष स्थलों के विपरीत, रतु बोको एक व्यवसाय या बस्ती स्थल की विशेषताओं को प्रदर्शित करता है, हालांकि इसका सटीक कार्य अज्ञात है।[2] सम्भवतः यह स्थल एक प्रासाद परिसर था जो शैलेन्द्र राजवंश अथवा माताराम राजवंश से सम्बंधित था। इसमें प्रम्बनन मैदान में बिखरे मंदिरों का भी निर्माण किया गया था। तार्किक आधार पर परिसर को किसी धार्मिक प्रकृति वाली मंदिर या कोई परिसर की इमारत के स्थान पर एक किलाबंद महल के रूप में समझा जाता है। इसकी किलेबंद दीवारों के अवशेष अरु रक्षात्मक संरचनाओं की सूखी खाई इसका प्रमाण हैं।[3] रतु बोको के आस-पास बस्तियों के अवशेष भी पाए गए। यह स्थल समुद्र तल से 196 मीटर ऊपर स्थित है। साइट के सबसे ऊंचे स्थान पर एक छोटा मंडप है, जिसमें प्रम्बनन का मनोरम दृश्य दिखाई देता है और पृष्ठभूमि में मेरापी पर्वत है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The Majestic Beauty of the Ratu Boko Palace ruins". Wonderful Indonesia. मूल से से 25 जून 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 जून 2014.
  2. डिदियर मिलेट, भाग सम्पादक: जॉन मिक्सिक, Indonesian Heritage Series: Ancient History, पृष्ठ 74, हार्डकवर संस्करण - अगस्त 2003, आर्किपेलागो प्रेस, सिंगापुर 169641, ISBN 981-3018-26-7.
  3. Soetarno, Drs. R. second edition (2002). "Aneka Candi Kuno di Indonesia" (Ancient Temples in Indonesia), pp. 67. Dahara Prize. Semarang. ISBN 979-501-098-0.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]