यूरोपा सड़क
Jump to navigation
Jump to search
Europa Road | |
![]() यूरोपा सड़क का दक्षिणी सिरा | |
लंबाई | 2.9 km (1.8 mi) |
---|---|
स्थान | जिब्राल्टर |
निर्देशांक: | 36°07′37″N 5°20′59″W / 36.126872°N 5.349739°Wनिर्देशांक: 36°07′37″N 5°20′59″W / 36.126872°N 5.349739°W |
यूरोपा सड़क, या यूरोपा रोड (अंग्रेज़ी: Europa Road), ब्रिटिश शासित प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक मुख्य सड़क है। यह ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और ट्रफ़ैलगर सड़क के नजदीक से शुरू होती है और जिब्राल्टर के मध्य को इसके दक्षिणी सिरे पर स्थित यूरोपा पॉईंट के साथ जोड़ती है। अपने शुरुआती और अंतिम बिंदुओं के बीच यह जिब्राल्टर के कई महत्वपूर्ण स्थलों के पास से गुजरती है जैसे द रॉक होटल, जिब्राल्टर बोटेनिक गार्डन्स और इब्राहीम-अल-इब्राहिम मस्जिद।[1]
यूरोपा पॉईंट पर भी जिब्राल्टर के कई महत्वपूर्ण स्थल हैं: डिपार्टमेंट ऑफ़ एड्युकेशन एण्ड ट्रेनिंग के अन्तर्गत आने वाले जिब्राल्टर ट्रेनिंग सेंटर और ब्लीक हाउस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट तथा जिब्राल्टर टूरिस्ट बोर्ड का सूचना केंद्र।[2]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Tsouras, Peter (29 सितम्बर 2006). Hitler Triumphant: Alternate Decisions of World War II. एमबीआई पब्लिशिंग कम्पनी. पृ॰ 82. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-85367-699-4. अभिगमन तिथि 11 नवम्बर 2012.
- ↑ "Contact Us". gibraltar.gov.gi. जिब्राल्टर सरकार. मूल से 13 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 नवम्बर 2012.