मोल्दोवन लियू
| leu moldovenesc साँचा:Mo icon (Romanian) | |
|---|---|
1 लियू नोट अग्र और पृष्ठ | |
| ISO 4217 | |
| कोड | MDL (संख्यात्मक: 498) |
| उप इकाई | 0.1 |
| इकाई | |
| बहुवचन | lei |
| मूल्यवर्ग | |
| उप इकाई | |
| 1/100 | बान |
| बहुवचन | |
| बान | बानी |
| बैंकनोट | 1, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 1000 लेई |
| सिक्के | 1, 5, 10, 25, 50 बानी |
| जनसांख्यिकी | |
| उपयोगकर्ता(एँ) | |
| जारी | |
| केंद्रीय बैंक | National Bank of Moldova |
| जालस्थल | www.bnm.md |
| मूल्यांकन | |
| मुद्रास्फीति | 7.5% |
| स्रोत | The World Factbook, 2008 est. |
लियू (आईएसओ 4217 कोड MDL) मोल्दोवा की मुद्रा है। रोमानियाई लियू की तरह मोल्दोवन लियू (बहु. लेई) 100 बानी (एकवचन -. बान) में समविभाजित है। मुद्रा का नाम रोमानिया से जन्मा है, जिसका अर्थ है शेर।
इतिहास
[संपादित करें]वर्ष 1918 और 1940 और 1941 से 1944 के बीच, जब मोल्दोवा रोमानिया का हिस्सा था, मोल्दोवा के पूर्वी हिस्से में रोमानियाई लियू का इस्तेमाल किया जाता था। सोवियत संघ के विघटन और स्वतंत्र मोल्दोवा गणराज्य के गठन के बाद 29 नवम्बर 1993 को मोल्दोवन लियू जारी किया गया। इसने एक लियू = 1000 कूपन की दर पर पुराने कूपन मुद्रा का स्थान लिया।
मोल्दोवा से अलग हुए गैर मान्यता प्राप्त ट्रांसनिस्ट्रिया में ट्रांसनिस्ट्रिया रुबल का चलन है।
सिक्के
[संपादित करें]सिक्कों के रूप में 1993 में एल्यूमिनियम से बने 1, 5, 10 और 25 बानी, एल्यूमिनियम-तांबा से बने 50 बानी और जस्ता युक्त लोहे के 1 और 5 लियू के सिक्के जारी किए गए। लेकिन बाद में प्रचलन से हटा लिए गए।
बैंकनोट
[संपादित करें]मोल्दोवन बैंकनोट की दो श्रृंखलाएं जारी की गईं। पहली श्रृंखला अल्प समय के लिए ही प्रचलन में रही, जिसमें केवल 1, 5 और 10 लियू के नोट शामिल थे।