सामग्री पर जाएँ

मोगादिशू बम विस्फोट 2017

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोगादिशू बम विस्फोट 2017
स्थान2°01′57″N 45°18′16″E / 2.0325338°N 45.3045756°E / 2.0325338; 45.3045756
तिथि(UTC+03:00)

14 अक्टूबर 2017 को, सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक ट्रक में हुए भारी विस्फोट से कम से कम 276 लोगों की मौत[1] और 400 लोग घायल हो गए।[2][3] जिस सफारी होटल के सामनें यह विस्फोक्ट हुआ है वह ढह गया है, और इसके पास स्थित कतर दूतावास गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह सोमालिया के इतिहास में सबसे घातक बमबारी है। बम विस्फोटों के बाद, किसी भी आतंकी समूह ने इसकी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की हैं, और न ही अपराधी कि पहचान हो सकी है।[4][5][6][7] इस घातक बम विस्फोटों के बाद, सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्ला मोहम्मद ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।[2]

प्रतिक्रिया

[संपादित करें]
  •  सोमालिया: रविवार को मौतों की संख्या और बढ़ गई, सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्ला मोहम्मद ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया। उन्होंने पीड़ितों के लिए रक्त दान किया और अपने साथी नागरिकों से ऐसा करने के लिए कहा। श्री मोहम्मद ने ट्विटर पर कहा कि "आज के भयानक हमले से साबित होता है कि हमारे दुश्मन हमारे लोगों को दर्द और पीड़ा का कारण बनने के लिए कुछ भी करेंगें। आइए आतंक के खिलाफ एकजुट हो जाए," "एक साथ मिलकर प्रार्थना करने का समय, आतंक की जीत नहीं होगी।"

अंतर्राष्‍ट्रीय

[संपादित करें]
  •  यूनाइटेड किंगडम: ब्रिटिश विदेश सचिव, बोरिस जॉन्सन, ने कहा कि ब्रिटेन "मोगादिशू में हुए कायराना हमले की, जिसने कई निर्दोष लोगों की जान ले ली है, सबसे मजबूत एवं कड़े शब्दों में निंदा करता है।"
  •  संयुक्त राज्य: संयुक्त राज्य विभाग के बयान में पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त की गई है और घायल लोगों के लिए त्वरित राहत प्रदान करने की इच्छा जताई है। अमेरिका ने हमलें को "बेवक़ूफ़ाना और कायराना" बताया है और कहा है कि वह उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में सोमालिया के साथ खड़े होंगे।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. News, ABC. "The Latest: Death toll from Somalia blast rises to 276". ABC News (अंग्रेज़ी भाषा में). 16 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2017-10-15. {{cite news}}: |last= has generic name (help)
  2. 1 2 "Somalia Declares Three Days of Mourning for Mogadishu Attack". Bloomberg. 15 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 October 2017.
  3. "Hundreds dead in Mogadishu blast". BBC News (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). 2017-10-15. 16 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2017-10-15.
  4. "Somalia: At least 30 dead in Mogadishu blasts". BBC News. 14 October 2017. 14 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 October 2017.
  5. Gayle, Damien (14 October 2017). "Somalia: deadly truck bombing in Mogadishu". The Guardian (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). आईएसएसएन 0261-3077. 14 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 October 2017.
  6. Guled, Abdi (14 October 2017). "Blast rocks Somalia's capital; police say 20 dead". CTVNews (कनाडाई अंग्रेज़ी भाषा में). 14 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 October 2017.
  7. "Somalia bomb attacks: Death toll rises to 85 in twin blasts in Mogadishu". The Independent. 15 October 2017. 15 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 अक्तूबर 2017.