मैरिएन बाख़मीयर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैरिएन बाख़मीयर
जन्म 03 जून 1950
सारस्टेड, पश्चिम जर्मनी
मौत 17 सितम्बर 1996(1996-09-17) (उम्र 46)
ल्यूबेक, जर्मनी
समाधि बर्गटॉर क़ब्रिस्तान, ल्यूबेक, जर्मनी
बच्चे अन्ना बाख़मीयर (बेटी, 14 नवंबर 1972 - 5 मई 1980(1980-05-05) (उम्र 7))
बर्गटॉर क़ब्रिस्तान, ल्यूबेक, जर्मनी

मैरिएन बाख़मीयर (3 जून 1950[1] - 17 सितंबर 1996) एक जर्मन महिला थी जिसने 1981 में ल्यूबेक के जिला न्यायालय में अपनी बच्ची ‘‘अन्ना’’ के बलात्कारी और हत्यारे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले ने व्यापक मीडिया कवरेज और सार्वजनिक बहस छेड़ दी। परिणामस्वरूप, बाख़मीयर को हत्या और अवैध रूप से बंदूक रखने का दोषी ठहराया गया। उसे छह साल की सजा सुनाई गई लेकिन तीन साल की सजा के बाद जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया। अग्नाशय के कैंसर का पता चलने के बाद जर्मनी लौटने से पहले बाख़मीयर विदेश चली गईं। 46 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें ल्यूबेक के बर्गटॉर क़ब्रिस्तान में उनकी बेटी अन्ना के बग़ल में दफ़नाया गया।

जन्म[संपादित करें]

मैरिएन बाख़मीयर का जन्म 3 जून 1950 को हुआ था। [2][3]

परिवार[संपादित करें]

वे पश्चिम जर्मनी के लोअर सैक्सोनी में हिल्डेशाइम के पास छोटे से शहर सारस्टेड में पली बढ़ीं, जहाँ उनके माता-पिता द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पूर्वी प्रशिया से भाग गए थे। उनके पिता वैफ़ेन-एसएस (नाज़ी पार्टी के अर्धसैनिक शुट्ज़स्टाफ़ेल की लड़ाकू शाखा) के सदस्य थे। उनका पालन-पोषण एक रूढ़िवादी घर में कट्टर धार्मिक माता-पिता के बीच हुआ। उनके पिता एक रूढ़िवादी आधिकारिक व्यक्ति थे, जो बहुत शराब पीते थे और अपना अधिकांश समय घर के पास एक बार में बिताते थे। शराब पीने से उनके पिता और अधिक आक्रामक हो गए थे। उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और उनकी माँ ने बाद में दूसरी शादी कर ली। अंततः मैरिएन बाख़मीयर को उसकी माँ ने घर से बाहर निकाल दिया था।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. नोर्दिस्के क्रिमिनलसेकर 1985 (नॉर्वेजियाई में). लिंधर्द्त ऑग रिंघोफ़. 2017-01-02. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-87-26-09361-2.
  2. लैंगेनशाइड, एड्रियान; कीकर्ट, बेंजामिन; लॉशमन, स्टेफनी (2022-06-18). ट्र्यू क्राइम ड्यूट्शलैंड 3 वॉहरे वर्ब्रेख़ेन – ईख़्ते क्रिमिनफ़ॉल्ले: एइन अर्श्यूट्टर्न्डेस पोर्ट्रेट मैंशलीशर एबग्रुंडे (जर्मन में). बीओडी – बुक्स ऑन डिमांड. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-7546-5920-5.
  3. Nordiske Kriminalsaker 1985 (नॉर्वेजियाई में). लिंडहार्ट और रिंगहॉफ़. 2017-01-02. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-87-26-09361-2.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]