मेहर जेसिया
मेहर जेसिया या मेहर जेसिया रामपाल पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल हैं। [1][2][3]
प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि
[संपादित करें]जेसिया का जन्म एक पारसी परिवार में ३० जून १९६८ को हुआ था। [4] वह भारतीय अभिनेता अर्जुन रामपाल की पत्नी हैं। उनका पालन पोषण मुम्बई की दादर पारसी कॉलोनी में हुआ। [4] उन्होंने अपनी शिक्षा जे.बी.वाचला स्कूल, मुम्बई से पूर्ण की।
कैरियर
[संपादित करें]जेसिया ने अपने कैरियर की शुरुआत १९८० के दशक से की, और फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। जल्द ही वह भारतीय सुपर मॉडल की पहली पीढ़ी जैसे मधु सप्रे, फिरोज गुजराल, श्यामली वर्मा और अन्ना ब्रेडमेयेर का हिस्सा बन गयी।[5][6]
फिल्म कैरियर
[संपादित करें]जेसिया और अर्जुन रामपाल ने अपने निर्माण सगंठन "चेसिंग गणेशा" के माध्यम से वर्ष २००६ में प्रदर्शित फिल्म "आई सी यू" का निर्माण किया। इस फिल्म के मुख्य कलाकार थे: अर्जुन रामपाल, विपाशा अग्रवाल, सोनाली कुलकर्णी और बोमन ईरानी। [7]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]उन्होंने पूर्व मॉडल और वर्तमान बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से १९९८ में विवाह किया। उनकी दो बेटियाँ हैं, महिका (जन्म २००२) और मायरा (जन्म २००५)।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Catch-Up With The Past Miss Indias". The Times Of India. Archived from the original on March 21, 2009. Retrieved 10 February 2010.
- ↑ "Style wise". The Hindu. 4 September 2006. Archived from the original on 18 सितंबर 2010. Retrieved 10 February 2010.
- ↑ "Arjun's wife argues with auto driver". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 3 August 2009. Archived from the original on 11 अगस्त 2011. Retrieved 10 February 2010.
- ↑ अ आ "Life, as Mehr Jesia knows it". DNA. Sep 20, 2008. Archived from the original on 27 सितंबर 2013. Retrieved 2013-09-24.
- ↑ Aasheesh Sharma (September 21, 2013). "Memories of a master". Hindustan Times. Archived from the original on 30 सितंबर 2013. Retrieved 2013-09-24.
- ↑ Sujata Assomull (April 25, 2009). "The magic of Mehr". India Today. Archived from the original on 20 अप्रैल 2017. Retrieved 2013-09-24.
- ↑ इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर मेहर जेसिया