मेटाखोज इंजन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मेटाखोज इंजन किसी जानकारी को इंटरनेट में खोजने हेतु एक प्रकार का साधन है। इसके द्वारा यह डाटा को इंटरनेट के माध्यम से ले कर उसे किसी भी जानकारी को खोजते समय दिखाता है। यह किसी उपयोग करने वाले व्यक्ति से खोजने वाले शब्द को लेता है और कई अन्य खोज इंजन से परिणाम जुटाता है। यह उसके स्थान के अनुसार डाटा दिखाता है।[1][2]

इतिहास[संपादित करें]

खोज इंजन पर खोज कर रहे लोगों का प्रश्न रहता था कि हम किसी एक खोज इंजन में क्यों कुछ भी खोजें सभी में क्यों नहीं। कम से कम कुछ में? क्योंकि सभी खोज इंजन का खोज करने का अपना तरीका होता है और उसे दिखाने का भी अपना तरीका। इस विचार को सबसे पहले कॉलोरैडो विश्वविद्यालय के छात्र डेनियल ड्रेलिंगर ने वास्तविक रूप दिया। इन्होंने "सर्चसेवी" बनाया जिसमें कोई भी एक ही बार में 20 अलग अलग खोज इंजन में कोई भी चीज खोज सकता था। यह केवल सामान्य खोजों के लिए ही ठीक था और बहुत अधिक भरोसेमंद भी नहीं था। इसके बाद एरिक सेलबर्ग ने इसका नया संस्करण "मेटाक्रव्लर" निकाला। यह इससे पहले वाले से अच्छा था। क्योंकि यह खोजने के लिए अपने तरीकों का उपयोग करता था। इससे खोजों की संख्या कम हो गई लेकिन परिणाम बहुत ही सटीक मिलने लगा। लेकिन इसमें उतना सटीक परिणाम नहीं मिल पाता था, जितना एक खोज इंजन में खोजने पर मिलता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Sandy Berger's Great Age Guide to the Internet by Sandy Berger. Que Publishing, 2005, ISBN 0-7897-3442-7.
  2. "Architecture of a Metasearch Engine that Supports User Information Needs" (PDF). Proceedings of the Eighth International Conference on Information Knowledge Management. 1999. मूल से 28 जनवरी 2020 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 22 जून 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]