मी बिफ़ोर यू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मी बिफ़ोर यू
A woman in a red dress with her arm around a man in a grey suit.
फिल्म का पोस्टर
निर्देशक थिया शारॉक
लेखक जोजो मोयस
आधारित मी बिफ़ोर यू
द्वारा जोजो मोयस
निर्माता
  • करेन रोसेनफेल्ट
  • एलिसन ओवेन
अभिनेता
छायाकार रेमी एडेफ़रसिन
संपादक जॉन विल्सन
संगीतकार क्रेग आर्मस्ट्रांग
निर्माण
कंपनियां
  • न्यू लाइन सिनेमा
  • मेट्रो-गोल्डविन-मेयर
  • सनस्वेप्ट एंटरटेनमेंट
वितरक वॉर्नर ब्रॉस. पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 23 मई 2016 (2016-05-23) (न्यूयॉर्क नगर)
  • 6 दिसम्बर न्यूयॉर्क शहर (न्यूयॉर्क शहर-2016-06) (03)
  • यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका)
लम्बाई
110 मिनट[1]
देश
  • यूनाइटेड किंगडम[2]
  • संयुक्त राज्य अमेरिका[2]
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $20 मिलियन[3]
कुल कारोबार $208.3 मिलियन[4]

मी बिफ़ोर यू (अंग्रेज़ी: Me Before You) 2016 की रूमानी नाट्य फ़िल्म है।[2] इसका निर्देशन थिया शारॉक ने किया है और लेखन जोजो मोयेस ने उनके 2012 के इसी नाम के उपन्यास से रूपांतरित किया है। फिल्म में एमिलिया क्लार्क, सैम क्लैफ्लिन, जेनेट मैकटीर, चार्ल्स डांस और ब्रेंडन कोयल ने अभिनय किया है।[5]

फिल्म की शूटिंग पूरे ब्रिटेन में विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर की गई थी। इनमें वेल्स में पेमब्रोक कैसल और इंग्लैंड के बकिंघमशायर में चेनीज़ मैनर हाउस शामिल थे। 3 जून 2016 को यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी अमेरिका में रिलीज हुई इस फिल्म को मिश्रित समीक्षा मिली और इसने दुनिया भर में 20.8 करोड़ डॉलर की कमाई की।[4]

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

  • एमिलिया क्लार्क — लुइसा "लू" क्लार्क
  • सैम क्लैफ्लिन — विलियम "विल" ट्रेयनोर
  • चार्ल्स डांस — स्टीवन ट्रेयनोर
  • ब्रेंडन कोयल — बर्नार्ड क्लार्क
  • स्टीव पीकॉक — नाथन
  • मैथ्यू लुईस — पैट्रिक
  • जेना कोलमैन — कैटरीना "ट्रीना" क्लार्क
  • सामंथा स्पाइरो — जोसी क्लार्क

कहानी[संपादित करें]

विलियम "विल" ट्रेयनोर एक समय सफल बैंकर और सक्रिय खिलाड़ी था। हालाँकि उसका जीवन तब बदल जाता है जब वह काम पर जाते समय दुर्घटनावश एक मोटरसाइकिल से टकरा जाता है।

वर्षों बाद, लुइसा "लू" क्लार्क को विल की देखभाल करने के लिए रखा जाता है। विल की माँ को उम्मीद है कि लू का चुलबुला व्यवहार विल की उदासी को दूर करेगा। लेकिन विल शुरू में लू के प्रति उदासीन होता है। फिर विल की पूर्व प्रेमिका एलिसिया आती है और बताती है कि वह विल के सबसे अच्छे दोस्त रहे रूपर्ट से शादी करने जा रही है। अब वो दोनों एक साथ रहने के दौरान करीब आने लगते हैं। लू को पता चलता है कि विल काफी सुसंस्कृत और सांसारिक है।

बाद में लू को पता चलता है कि विल आत्महत्या करने की सोचा हुआ है। क्योंकि वह विकलांग जीवन को स्वीकार करने में असमर्थ हो रहा है, जो कि उसकी पिछली सक्रिय और जीवंत जीवनशैली से काफी अलग है। लू उसे यह दिखाने का प्रयास करती है कि जीवन अभी भी जीने लायक है। इस बीच, लू द्वारा विल के साथ बिताए गए समय को लेकर उसके प्रेमी पैट्रिक की ईर्ष्या बढ़ जाती है। वह और लू अलग हो जाते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Me Before You (12A)". British Board of Film Classification. April 21, 2016. मूल से 23 April 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 21, 2016.
  2. Gant, Charles (May 24, 2016). "'Me Before You': Review". Screen Daily. मूल से June 1, 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 4, 2016. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "screen" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  3. Riley, Jenelle. "'Me Before You' Aims to Take on Hollywood's Superhero-Heavy Slate". Variety. मूल से 26 May 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 26, 2016.
  4. "Me Before You (2016)". Box Office Mojo. मूल से 11 August 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 18, 2016. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "BOM" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  5. Fleming, Mike (2014-09-02). "'GOT's Emilia Clarke, 'Hunger Games' Sam Claflin To Star In MGM's 'Me Before You'". Deadline Hollywood. अभिगमन तिथि 2015-07-24.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]