मार्सेलो (फुटबॉलर)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मार्सेलो
मार्सेलो ब्राजील के लिए 2018 फीफा विश्व कप में खेलते हुए।
व्यक्तिगत विवरण
नाम मार्सेलो विएरा दा सिल्वा जूनियर[1]
जन्म तिथि 12 मई 1988 (1988-05-12) (आयु 35)[2]
जन्म स्थान रियो डि जेनेरो, ब्राज़ील
कद 1.74 मीटर[3]
खेलने की स्थिति लेफ्ट-बैक (डिफेंडर)
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब फ्लुमिनेंस
नम्बर 12

मार्सेलो विएरा दा सिल्वा जूनियर (अंग्रेज़ी: Marcelo Vieira da Silva Júnior) जिन्हें मार्सेलो (अंग्रेज़ी: Marcelo) के नाम से जाना जाता है एक ब्राज़ीलियाई पेशेवर फुटबॉलर हैं जो कैम्पियोनाटो ब्रासीलीरो सेरी ए क्लब फ्लुमिनेंस के लिए लेफ्ट-बैक के रूप में खेलते हैं। अपनी आक्रामक क्षमताओं और तकनीक के लिए जाने जाने वाले मार्सेलो को सर्वकालिक महान लेफ्ट-बैक में से एक माना जाता है।[4] उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के साथ बिताया और क्लब के साथ 25 ट्रॉफियां जीतकर वह क्लब के सबसे अधिक खिताबधारी खिलाड़ी हैं।[5]

2005 में फ्लुमिनेंस के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करते हुए मार्सेलो ने अपने पहले सीज़न में कैम्पियोनाटो कैरिओका खिताब जीता और उन्हें 2006 ब्रासीलीराओ टीम ऑफ़ द सीज़न में नामित किया गया। जनवरी 2007 में वह 80 लाख डॉलर के अनुबंध पर रियल मैड्रिड में शामिल हुए।[6] मैड्रिड में वह टीम के मुख्य आधार बने रहे और पांच यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब और छह ला लीगा खिताब के साथ कई अन्य पुरस्कार जीते। 2021 में मार्सेलो सीज़न के शुरुआत से रियल मैड्रिड के कप्तान बन गए और 1904 के बाद वह क्लब के पहले विदेशी कप्तान बने। 2022 में मैड्रिड छोड़ने के बाद उन्होंने ग्रीक पेशेवर फुटबॉल क्लब ओलंपियाकोस के साथ पांच महीने खेला और इसके बाद 2023 में वह फ्लुमिनेंस में वापस आ गए।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "FIFA World Cup Russia 2018: List of Players: Brazil" (PDF). फीफा. 15 जुलाई 2018. पृ॰ 4. मूल (PDF) से 11 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  2. "FIFA Club World Cup UAE 2017: List of players: Real Madrid CF" (PDF). FIFA. 30 नवंबर 2017. पृ॰ 5. मूल (PDF) से 6 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  3. "Player Profile". Real Madrid C.F Official Web Site. अभिगमन तिथि 30 जून 2014.
  4. Venkatesh, Mishra. "Marcelo - Real Madrid's lifeline down the left". sportskeeda.com. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  5. "Marcelo becomes most decorated player in Real Madrid history after La Liga title triumph | Goal.com". www.goal.com. अभिगमन तिथि 2023-06-30.
  6. "Real Madrid signs defender Marcelo". 15 नवंबर 2006. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]