मारग्रेट थैचर
द बैरोनेस थैचर | |
|---|---|
| यूनाईटेड किंगडम की प्रधानमंत्री | |
| कार्यकाल 4 मई 1979 – 28 नवम्बर 1990 | |
| शासक | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
| प्रतिपुरुष | विलियम व्हाइटलॉ जेफ्री हाउ |
| पूर्वाधिकारी | जेम्स कैलहन |
| उत्तराधिकारी | जॉन मेजर |
| विपक्ष की नेता | |
| कार्यकाल 11 फ़रवरी 1975 – 4 मई 197h9 | |
| शासक | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
| पूर्वाधिकारी | एड्वर्ड हीथ |
| उत्तराधिकारी | जेम्स कैलहन |
| कंज़रवेटिव पार्टी की नेता | |
| कार्यकाल 11 फ़रवरी h1975 – 28 नवम्बर 1990 | |
| पूर्वाधिकारी | एड्वर्ड हीथ |
| उत्तराधिकारी | जॉन मेजर |
| राज्य की शिक्षा और विज्ञान के लिए सचिव | |
| कार्यकाल 20 जून 1970 – 4 मार्च 1974 | |
| पूर्वाधिकारी | एड्वर्ड शोर्ट |
| उत्तराधिकारी | रेजिनल्ड प्रैन्टिस |
| सांसद for फ़िंचली | |
| कार्यकाल 8 अक्टूबर 1959 – 9 अप्रैल 1992 | |
| पूर्वाधिकारी | जॉन क्राउडर |
| उत्तराधिकारी | हार्ट्ले बूथ |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 13 अक्टूबर 1925 |
| मृत्यु | 8 अप्रैल 2013 (उम्र 87 वर्ष) लंदन, यूनाईटेड किंगडम |
| दल | कंज़रवेटिव पार्टी |
| पत्नी | डैनिस थैचर (विवाहित 1951–2003, उनकी मृत्यु) |
| बच्चे | कैरल थैचर मार्क थैचर |
| सोमरविल कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड इन्स ऑफ़ कोर्ट | |
| पेशा | रसायनज्ञ वकील |
| हस्ताक्षर | चित्र:Signature of Margaret Thatcher.svg |
मारग्रेट हिल्डा थैचर, बैरोनेस थैचर (13 अक्टूबर 1925 – 8 अप्रैल 2013) ब्रिटिश राजनीतिज्ञ थीं, जो बीसवी शताब्दी में सबसे लंबी अवधि (1979–1990) के लिए यूनाईटेड किंगडम की प्रधानमंत्री रही थीं और एकमात्र महिला जिन्होंने यह कार्यभार संभाला हो।[1] एक सोवियत पत्रकार ने उन्हें "आयरन लेडी" की उपाधि दी, एक ऐसा उपनाम जो उनकी असम्बद्ध राजनीति और नेतृत्व शैली से जुड़ा हुआ था। प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने ऐसी नीतियाँ लागू की जिन्हें थैचरवाद के रूप में जाना जाता है।
थैचर ने सोमरविले कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में रसायनशास्त्र का अध्ययन किया और बैरिस्टर बनने से पहले कुछ समय के लिए शोध रसायनज्ञ के रूप में काम किया। 1959 में उन्हें फिंचली के संसदीय सदस्य के रूप में चुना गया। एडवर्ड हीथ ने अपने 1970-1974 के कार्यकाल में थैचर को शिक्षा और विज्ञान के लिए राज्य सचिव नियुक्त किया। थैचर 1975 में कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व चुनाव में हीथ को हराकर विपक्ष की नेता बन गईं। वे यूनाइटेड किंगडम में एक प्रमुख राजनीतिक दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं। उनके राजनीतिक दर्शन और आर्थिक नीतियों ने (विशेषकर वित्तीय क्षेत्र की), राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियों के निजीकरण, और ट्रेड यूनियनों की शक्ति और प्रभाव को कम करने पर जोर दिया।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "'आयरन लेडी' मारग्रेट थैचर नहीं रहीं". बीबीसी. 8 अप्रैल 2013. 11 अप्रैल 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 अप्रैल 2013.
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |