मस्वाती तृतीय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मस्वाती तृतीय
स्वाजीलैंड के राजा
शासनावधि25 अप्रैल 1986 से आज तक
राज्याभिषेक25 अप्रैल 1986
जन्म19 अप्रैल 1968 [1]
मन्ज़िनी ,स्वाज़ीलैंड
जीवनसंगी15 रानियाँ
संतान30 बच्चे
पूरा नाम
मखोसेटिवे दलामिनी[1]
घरानाहाउस ऑफ़ दलामिनी
पितासोभुजा द्वितीय
मातानटफ़ॉमबी

मस्वाती तृतीय वर्तमान में दक्षिण अफ़्रीकी देश स्वाज़ीलैंड के राजा हैं। यह स्वाज़ीलैंड के शाही खानदान के प्रमुख हैं। राजा सोभुजा द्वितीय की मृत्यु के पश्चात राज्य की ग्रेट कौंसिल (लिकोको ) ने मखोसेटिवे दलमिनी को राजकुमार घोषित किया

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

१९ अप्रैल १९६८ को राजा मस्वाती तृतीय का मसुन्दिनी स्वाजीलैंड में पैदा हुए। इनका पूरा नाम मखोसेटिवे दलमिनी है। राजा सोभूजा द्वितीय की छोटी रानी नतोम्बी तफवाला से मस्वाती तृतीय का जन्म हुआ। [1]

शिक्षा[संपादित करें]

यह दिसंबर १९८२ में स्वाज़ीलैंड प्राइमरी सर्टिफिकेट परीक्षा में बैठे जिसमें गणित एवं अंग्रेजी में विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसके बाद आगे की शिक्षा के लिए यह शेरबोर्ने स्कूल (इंटरनेशनल कॉलेज),यूनाइटेड किंगडम चले गए। उस समय इनकी आयु १४ वर्ष थी। १९८६ में बीच में ही पढ़ाई छोड़ कर यह स्वाज़ीलैंड वापस आ गए।

कुटुंब[संपादित करें]

मस्वाती तृतीय की १५ रानियाँ हैं इनमें केवल २ रानियों को शाही दर्जा प्राप्त है। वर्तमान इनके ३० बच्चे हैं। इन्होंने परिवार बढ़ाने की अपने पिता की परंपरा को किसी की आलोचना की परवाह किये विना कायम रखा है। यह रंगीन मिज़ाज़ के राजा हैं।इन्होने २०१३ में १८ वर्ष की लड़की से १५ वां विवाह किया। [2]

राज्यसिंहासन[संपादित करें]

१९८२ में इनके पिता सोभुजा द्वितीय के समय इनकी आयु १४ वर्ष थी इसलिए राज्यसिंहासन का भार रानी ड़जेलिवे शोंगवे (1982–1983) और रानी न्टफोम्बी तफवाला (1983–1986) ने संभाला। वर्ष १९८६ में १८ वर्ष की आयु में यह राजगद्दी पर बैठे।

Mswati III King of Swaziland

अमीर राजा[संपादित करें]

मस्वाती तृतीय का नाम विश्व के धनी लोगो में शुमार किया जाता है। वर्ष २००९ में फ़ोर्ब्स द्वारा प्रकाशित सूची में २०० बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ १५ वां स्थान था। १३ रानियों के लिए आलीशान महल ,५ लाख डॉलर की मैबेच कार के साथ ६२ लक्जरी गाड़ियां। [2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अक्तूबर 2015.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 31 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अक्तूबर 2015.