सामग्री पर जाएँ

मलेशियाई रिंग्गित

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मलेशियाई रिंग्गित
Ringgit Malaysia (रुमी)ريڠݢيت مليسيا (जावी मलय)
ISO 4217
कोडMYR (संख्यात्मक: 458)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्नRM
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1/100सेन
बैंकनोटRM1, RM5, RM10, RM50, RM100
सिक्के5, 10, 20, 50 सेन
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) मलेशिया
जारी
केंद्रीय बैंकबैंक निगारा मलेशिया
जालस्थलwww.bnm.gov.my
टकसालमलेशिया का शाही टकसाल
जालस्थलroyalmintmalaysia.com या www.royalmint.com.my
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति-2.4%
स्रोतसांख्यिकी विभाग, मलेशिया, अग. 2009

मलेशिया रिंग्गित (पूर्व में मलेशिया डॉलर) मलेशिया की मुद्रा है। यह 100 सेन (सेंट्स) में विभाजित है। इसका मुद्रा कोड MYR है। रिंग्गित बैंक नेगारा मलेशिया द्वारा जारी किया जाता है।

नामोत्पत्ति

[संपादित करें]

रिंग्गित का अर्थ मलय भाषा में 'दांतेदार' (jagged) है, जो वास्तवित तौर पर 16 वीं और 17 वीं शताब्दी में पुर्तगाली उपनिवेश के दौरान व्यापक रूप से प्रचलित चांदी के नुकीले (दांते वाले) स्पेनी डॉलर के लिए प्रयुक्त किया जाता था। सिंगापुर डॉलर और ब्रुनेई डॉलर को भी मलय भाषा में रिंग्गित कहा जाता है, इस तरह से मलेशियाई रिंग्गित के लिए आधिकारिक कूट शब्द RM का इस्तेमाल किया जाता है।

आधिकारिक रूप से मलय नाम रिंग्गित और सेन शब्द अगस्त 1975 में स्वीकार किए गए। इसके पहले आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी में डॉलर व सेंट और मलय में रिंग्गित और सेन का इस्तेमाल किया जाता था और आज भी देश के कुछ हिस्सों में इन्हीं शब्दों का प्रचलन बरकरार है।

12 जून 1967 को मलाया और ब्रिटिश बोर्नियो डॉलर के सममूल्य पर उनके स्थान पर नए केंद्रीय बैंक बैंक निगारा मलेशिया द्वारा जारी मलेशियाई डॉलर ने लिया।