सामग्री पर जाएँ

मलावियाई क्वाचा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मलावियाई क्वाचा
ISO 4217
कोडMWK (संख्यात्मक: 454)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्नMK
मूल्यवर्ग
उप इकाई
१/१००तंबाला
बैंकनोट५, १०, २०, ५०, १००, २००, ५०० क्वाचा
सिक्के
प्रायः उपयोगित१, ५, १० क्वाचा
दुर्लभतः उपयोगित१, २, ५, १०, २०, ५० तंबाला
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) मलावी
जारी
केंद्रीय बैंकरिजर्व बैंक ऑफ मलावी
जालस्थलwww.rbm.mw
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति७.५%
स्रोतरिजर्व बैंक ऑफ मलावी, दिसं. २००७.

क्वाचा (ISO 4217: MWK) सन् १९७१ से मलावी की मुद्रा है। यह १०० तंबाला से समविभाजित है।

नामोत्पत्ति

क्वाचा नाम उषाकाल के लिए प्रयुक्त न्यांजा और बेम्बा शब्द से लिया गया है। जबकि तंबाला शब्द का न्यांजा में अर्थ मुर्गा होता है। मुर्गा एक तंबाला सिक्के में नजर आता है।

इतिहास

क्वाचा ने १९७१ में २ क्वाचा = १ पाउंड (१ क्वाचा = १० शिलिंग) की दर पर पाउंड का स्थान लिया।

सिक्के

सिक्के १९७१ में १, २, ५, १० और २० तंबाला मूल्यवर्ग में जारी किए गए। १ और २ तंबाला कांसे के बने हुए थे, वहीं अन्य तांबा-जस्ता के बने हुए थे। १९८६ में ताबा-जस्ता के ५० तंबाला और जस्ता-पीतल १ क्वाचा सिक्के जोड़े गए। द्विधातुई ५ और १० क्वाचा के सिक्के जनवरी २००७ में जारी किए गए। ये सभी वर्तमान में प्रचलन में हैं।

बैंकनोट

१९७१ में ५० तंबाला, १, २ और १० क्वाचा के बैंकनोट जारी किए गए। १९७३ में ५ क्वाचा नोट जारी किए गए, जब २ क्वाचा नोट को बंद कर दिया गया। १९८३ में २० क्वाचा नोट जारी किए गए। १९८६ में ५० तंबाला नोट आखिरी बार जारी किए गए, जबकि १ क्वाचा आखिरी बार १९८८ में छापे गए। १९९३ में ५० क्वाचा नोट जारी किए गए, जिसके बाद १९९३ में १०० क्वाचा, १९९५ में २०० क्वाचा और २००१ में ५०० क्वाचा के नोट जारी किए गए।