मरुस्थलीय जलवायु
Jump to navigation
Jump to search
मरुस्थलीय जलवायु अथवा रेगिस्तानी जलवायु पृथ्वी के उन भागों पर विस्तृत जलवायु है जहाँ वर्षण की मात्रा वाष्पीकरण से कम होती है। बहुधा ये क्षेत्र रेत के मैदान अथवा कठोर चट्टानी सतह वाले भूभाग हैं जहाँ होने वाली अल्प वृष्टि शीघ्र ही वाष्पीकृत हो जाती है। कोपेन के जलवायु वर्गीकरण में इस प्रकार की जलवायु को दो प्रकारों में बाँटा गया है: BWh - उष्ण मरुस्थलीय जलवायु और BWk - शीत मरुस्थलीय जलवायु।
मरुस्थलीय जलवायु का विस्तार पूरी पृथ्वी के 14.2% भूभाग पर है और इस प्रकार यह क्षेत्र विस्तार की दृष्टि से ध्रुवीय जलवायु के बाद दूसरी सबसे विस्तृत जलवायु है।[1]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Peel, M. C.; B. L. Finlayson; T. A. McMahon (2007). "Updated world map of the Köppen-Geiger climate classification" (PDF). Hydrology and Earth System Sciences. 11 (5): 1633–1644. डीओआइ:10.5194/hess-11-1633-2007. बिबकोड:2007HESS...11.1633P. मूल (PDF) से 2 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अक्तूबर 2019.
![]() | यह भूगोल से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |