मनोहर सिंह जी जाड़ेजा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मनोहर सिंह जी जाड़ेजा

वित्त, स्वास्थ और युवा कल्याण के केबिनेट मंत्री, गुजरात
चुनाव-क्षेत्र राजकोट दक्षिण

पद बहाल
1967–1971
चुनाव-क्षेत्र राजकोट पश्चिम

गुजरात राज्य के विधायक
पद बहाल
1980–1985
चुनाव-क्षेत्र राजकोट दक्षिण

मनोहर सिंह जी जाड़ेजा
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम मनोहरसिंहजी
जन्म 18 नवम्बर 1935
राजकोट, ब्रिटिश भारत
मृत्यु 28 सितम्बर 2018 (आयु 82)
राजकोट, गुजरात, भारत
बल्लेबाजी की शैली दांहिने हाथ के
परिवार लखजीराजसिंहजी (दादा),
प्रद्युमसिंहजी (पिता)
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
1956–1963 सौराष्ट्र
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता प्रथम श्रेणी
मैच 14
रन बनाये 614
औसत बल्लेबाजी 29.23
शतक/अर्धशतक 1/4
उच्च स्कोर 144
गेंदे की 356
विकेट 5
औसत गेंदबाजी 58.40
एक पारी में ५ विकेट 0
मैच में १० विकेट 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी 2/33
कैच/स्टम्प 3/-
स्रोत : CricketArchive, 12 December 2012

मनोहर सिंह जी प्रद्युम्न सिंह जी जाड़ेजा (18 जून 1935 – 27 सितंबर 2018) एक भारतीय राजकोट शाही घराने के ठाकुर और राजनीतिज्ञ थे।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

मनोहरसिंहजी का जन्म १४वें ठाकुर साहब प्रद्युमसिंहजी लखजीराजसिंहजी के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में राजकोट के रणजीत विलास महल में हुआ था। उन्होंने राजकुमार कालेज, राजकोट, और एलफिंस्टन महाविद्यालय, मुंबई से शिक्षा प्राप्त किया। मनोहरसिंहजी के पास कला स्नातक के साथ कानून स्नातक की डिग्री थी। उन्होंने कानून से मास्टर डिग्री लंदन विश्वविद्यालय से प्राप्त की।[1]

क्रिकेट करियर[संपादित करें]

अपने पिता और दादा ( १२वें ठाकुर साहब), की तरह मनोहरसिंहजी क्रिकेट में उत्सुक थे, और अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत सौराष्ट्र की तरफ से गुजरात के खिलाफ 1955-56 रणजी ट्रॉफी, से की थी, जहां उन्होंने अपनी पहली पारी में 59 रन बनाये थे। [2] मनोहरसिंहजी 1957-58 सत्र में टीम के कप्तान के रूप में रहें, और 1963-64 सत्र के बाद उनकी सेवानिवृत्ति के पहले तक टीम के एक नियमित खिलाड़ी रहें। आमतौर पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में, उनका उच्चतम प्रथम श्रेणी स्कोर (और केवल एक शतक) दिसंबर 1957 में गुजरात के खिलाफ एक पारी में 144 रन था। कुल मिलाकर, मनोहरसिंहजी ने 14 प्रथम श्रेणी मैचों में 29.23 के औसत से 614 रन बनाये थे।[3]

राजनीतिक करियर[संपादित करें]

1967 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से राजकोट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडते हुए मनोहरसिंहजी गुजरात विधान सभा के लिये निर्वाचित हुए, और 1971 सेवा में रहे। नवंबर में 1973 में उनके पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने पुस्तैनी उपाधि "ठाकुर साहब" का धारण किया। हालांकि 1947 में भारत की आजादी के बाद से यह उपाधि कोई अतिरिक्त अधिकार या विशेषाधिकार नहीं रखती थी, और यह केवल एक शिष्टाचार, के रूप में सम्बोधित किया जाता था, हालांकि सारी शाही संपत्ति इसी उपाधि के साथ संलग्न रहती है। मनोहरसिंहजी आगे दो बार राजकोट निर्वाचन क्षेत्र से -1980 से 1985 और 1990 से 1995- के बीच गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे और इसी दौरान उन्हें कैबिनेट में, वित्त मंत्री, युवा कल्याण, और स्वास्थ्य मंत्री सहित पद दिये गये।[4] 1998 से, वे गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष भी रहे। मनोहरसिंहजी राजनीतिक में अपने वंशवादी नाम के वजाय, आम तौर पर "मनोहरसिंहजी जाड़ेजा" के नाम से जाने जाते थे। [5]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

मनोहरसिंहजी का विवाह 1949 में अलवर के महाराजा तेज सिंह प्रभाकर की सुपुत्री मनकुमारी देवी साहिबा से हुआ था, और उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियाँ भी हैं।[6] नवम्बर 2010 में उन्होंने एक रोल्स रॉयस कार जिसे "भारत का सितारा" कहा जाता है, खरीदा, जोकि 1934 में उनके दादा धर्मेंद्रसिंहजी लखजीराज के लिये बनवाया गया था। कार, बिल मेरेडिथ-ओवेन्स' संग्रहालय के एक भाग के रूप में होने के कारण 42 वर्षो से परिवार से दूर रहा था। इसे कभी दुनिया की सबसे महंगी कारों में गिना जाता था।[7]

मृत्यु[संपादित करें]

मनोहरसिंहजी का 27 सितंबर 2018 को अपने निवास रंजीत विलास पैलेस पर निधन हो गया।[8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Assembly, Gujarat (India) Legislative (1968). Who's who (अंग्रेज़ी में). GuJsett Legislature Secretariat. पृ॰ 38. मूल से 28 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2018.
  2. Saurashtra v Gujarat Archived 2018-09-28 at the वेबैक मशीन, Ranji Trophy 1955/56 (West Zone) – CricketArchive. Retrieved 12 December 2012.
  3. Thakore Saheb of Rajkot Archived 2018-09-28 at the वेबैक मशीन – CricketArchive. Retrieved 12 December 2012
  4. Shri Manoharsinh Jadeja Archived 2012-11-28 at the वेबैक मशीन – Rajkot City Guide. Retrieved 12 December 2012.
  5. "Manoharsinh ends sanyas after son denied BJP ticket". The Times of India. मूल से 26 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 December 2012.
  6. RAJKOT 3 Archived 2018-09-28 at the वेबैक मशीन – Royal Ark. Retrieved 12 December 2012.
  7. "42 years on, Star of India returns home". Rediff Business. November 30, 2010. मूल से 28 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 September 2018.
  8. "Ex-Guj finance minister Manoharsinh Jadeja dead". The Times of India. अभिगमन तिथि 27 September 2018.