सामग्री पर जाएँ

मनगणित

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जब संख्या से सम्बन्धित कोई गणना कागज, पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर या कम्प्यूटर आदि के बिना की जाती है तो इसे मनगणित (Mental calculation) कहते हैं। जब कोई गणनाकारी औजार न हो, या अन्य विधियों की अपेक्षा मन से गणना करना शीघ्र सम्भव हो तो मनगणित का प्रयोग किया जाता है (जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं में)। मनगणित की विशेषता यह है कि इसमें विशेष प्रकार की समस्याओं के लिये विशेष विधियों का प्रयोग करना पड़ता है (न कि सर्वसामान्य विधि का)।

कुछ उदाहरण
253 + 198 = 253 + 200 – 2 = 453 - 2 = 451
325 – 249 = 325 - 250 + 1 = 75 +1 = 76
19 x 25 = (20 x 25) – (1 x 25) = 500 - 25 = 475
15 × 25 = (20-5)(20+5) = 20 × 20 - 5 × 5 = 400 - 25 = 375
996² = (1000 - 4)² = 1000² - 2 × 1000 × 4 + 4² = 1000000 - 8000 + 16 = 992016

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]