भैंसदेही
दिखावट
भैंसदेही भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बैतूल जिले में एक शहर और एक नगर परिषद है। कुकरू महादेव पहाड़ियों का दूसरा सबसे ऊंचा स्थान है। पूर्णा नदी का उद्गम स्थल भैंसदेही है। यह मुख्य रूप से एक आदिवासी तहसील एवम् बैतूल ज़िले की सबसे बड़ी तहसील भी है। भैंसदेही सतपुड़ा की पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है।
पूर्व में भैंसदेही रघुवंशी राजा गय की राजधानी महिष्मति के नाम से जाना जाता था। जो कालांतर में महीश्वती और महिषादेही होते हुए भैंसदेही बन गया।