सामग्री पर जाएँ

भद्रवर्मन प्रथम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भद्रवर्मन अथवा फाम होदात चम्पा राज्य का एक शासक थे। जिन्होंने 380 ईसा से 413 ईसा तक शासन किया थे।[1][2] भद्रवर्मन फान फो के पोत्र थे।[3]:324 सन् 380 ईस्वी में भद्रवर्मन ने आधिकारिक रूप से शासन आरम्भ किया और उन्होंने अपना नाम धर्ममहाराज श्री भद्रवर्मन प्रथम रखा।[4]:29–30,148–149

वो चम्पा के पहले राजा थे जिन्होंने अपने नाम के आगे वर्मन लगाया। नाम के साथ वर्मनजोड़ना पल्लव वंश के राजाओं में बहुत सामाय था जो कम्बोडिया से आया था।[5] इसी वर्ष उन्होंने राजधानी को क्वैंग नैम प्रान्त के सिंहपुर में स्थानान्तरित कर लिया। उन्होंने मी सान और त्रा कीव में मंदिर और महल बनाये जिनका मुख्य द्वार उत्तर की तरफ था।[6]:48 गौरतलब है कि भद्रवर्मन एक प्रसिद्ध विद्वान थे, जो चारों वेदों के अच्छे जानकार थे और संस्कृत में कई शिलालेखों के लेखक थे। उन्होंने भारत से विद्वान ब्राह्मणों को अपने राज्य में बसने के लिए आमंत्रित किया।

सन् 399 में भद्रवर्मन उत्तर में सैन्य अभियान पर निकले और वियतनाम के रिनन एवं जिउझेन (वियतनामी: Cửu Chân) प्रान्तों पर अधिपत्य स्थापित किया। उन्होंने अपने मंदिर निर्माण के अभियान को भी जारी रखा और उत्तर में समुद्र तट पर चाम टावर्स निर्मित किये। सन् 405 से 413 तक वो लगातार चीनी गर्वनर डु ज़ुई से लड़ते रहे। हालांकि उनके अंतिम टकराव में, गर्वनर से पराजित होने के बाद भद्रवर्मन बिना किसी निशान के गायब हो गया।[7]

सन् 413 में उनके दो पुत्र चेन चेन एव्ं ना नेंग मारे गये जबकि अन्य पुत्र टी काई अपने माँ के पास भाग गया। भद्रवर्मन का पुत्र टी चेन, गंगराज ने सिंहासन को त्याग दिया और भारत में आ गये। इसके बाद राज्य में गृह युद्ध छिड़ गया।[4]:30,149

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". 3 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 फ़रवरी 2016.
  2. मजुमदार, रमेश चन्द्र; अल्टेकर, अनन्त सदाशिव (1986). Vakataka - Gupta Age Circa 200-550 A.D. मोतीलाल बनारसीदास. ISBN 978-81-208-0026-7.
  3. Higham, C., 2014, Early Mainland Southeast Asia, Bangkok: River Books Co., Ltd., ISBN 9786167339443
  4. 1 2 Maspero, G., 2002, The Champa Kingdom, Bangkok: White Lotus Co., Ltd., ISBN 9747534991
  5. "Across space and time". The Hindu. 29 March 2009. अभिगमन तिथि: 7 May 2018 via www.thehindu.com.
  6. कोडेस, जॉर्ज (1968). Walter F. Vella (ed.). The Indianized States of Southeast Asia. trans.Susan Brown Cowing. हवाई विश्वविद्यालय प्रेस. ISBN 978-0-8248-0368-1.
  7. Chapuis, Oscar (1 January 1995). A History of Vietnam: From Hong Bang to Tu Duc. Greenwood Press. ISBN 978-0-313-29622-2.