भगदड़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भगदड़ भीड़ प्रबंधन की असफलता या अभाव की स्थिति में पैदा हुई मानव निर्मित आपदा है। यह प्रायः भीड़ भरे इलाको में किसी अफवाह के कारण भी पैदा होती है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाएं एवं प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण भी यह आपदा पैदा होती है। इसमें संपत्ति से अधिक जान की क्षति होने की संभावना रहती है। इसमें भीड़ अचानक किसी अफवाह, आशंका या भय के कारण तेजी से एक तरफ भागने लगती है जिसके कारण प्रायः बालक, वृद्ध एवं स्त्रियाँ भागते लोगों के पैरों के नीचे आकर कुचले जाते हैं। लोगों की भीड़ में दबने से मौत तक हो जाती है।