बुढ़वल जंक्शन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बुढ़वल जंक्शन

बुढ़वल जंक्शन (BUW) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित रामनगर के पास बुढ़वल गांव में एक रेलवे स्टेशन है।

भौगोलिक स्थिति[संपादित करें]

बुढ़वल 27°05′44″N 81°29′05″E / 27.09556°N 81.48472°E / 27.09556; 81.48472.[1] की भौगोलिक स्थिति पर स्थित है। यह लोधेश्वर महादेव मंदिर से 6 किमी दक्षिण पूर्व, पारिजात वृक्ष (किन्तूर) से 9 किमी पश्चिम, बाराबंकी से 27 किमी उत्तर, घाघरा नदी से 9 किमी दक्षिण और रामनगर की दूरियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग 28C के निकट स्थित है।

आवागमन[संपादित करें]

बुढ़वल जंक्शन राष्ट्रीय राजमार्ग 28C पर रामनगर के निकट स्थित होने के कारण रेल तथा सड़क मार्गों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है।

शिक्षण संस्थान[संपादित करें]

  • रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय[2] [3]
  • यूनियन इण्टर कॉलेज [4]
  • भगवान देई पाटन शाह बालिका इण्टर कॉलेज
  • प्रशान्त बाल विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज [5]
  • प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल

संस्कृति[संपादित करें]

बुढ़वल जंक्शन क्षेत्रीय मुख्यालय रामनगर के पास और एक क़स्बा होने के कारण आस-पास के गाँवों के लिए मुख्य बाज़ार तथा शिक्षा का केंद्र है। मुख्यतः ग्रामीण संस्कृति है पर शहरी संस्कृति भी मिल जाती है।

पर्यटन स्थल[संपादित करें]

  • महादेवा : महादेवा रामनगर क्षेत्र में स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर है। यहाँ महाभारत कालीन प्रमाण मिलते हैं।
  • देवा शरीफ : यहाँ हाजी वारिस अली शाह की दरगाह है और हिन्दू-मुस्लिम तीर्थ स्थल है।
  • पारिजात वृक्ष (किन्तूर)
  • कुंतेश्वर : कुंतेश्वर किन्तूर गांव में स्थित एक मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि कुंतेश्वर मंदिर भी महाभारत कालीन है।
  • कोटवा धाम : यह बाबा जगजीवन दास की कर्म स्थली और वर्तमान में हिन्दू तीर्थ स्थल है।

महत्वपूर्ण व्यक्तित्व[संपादित करें]

  • कविगुरु मृगेश : मृगेश जी को श्रद्धांजलि देते हुए रामनगर के यूनियन इण्टर कॉलेज में कवि गुरु मृगेश स्मारक पुस्तकालय भी बनाया गया है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Falling Rain Genomics, Inc - Ramnagar". मूल से 3 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2017.
  2. रामनगर पी जी कॉलेज के बारे में[मृत कड़ियाँ]
  3. "रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का अधिकारिक जालपृष्ठ". मूल से 16 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2018.
  4. "यूनियन इण्टर कॉलेज". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2017.
  5. "प्रशान्त विद्यालय". मूल से 26 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.