सामग्री पर जाएँ

बिर्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिर्र
चित्र:Ethiopia 1Birr Reverse.jpg
एक इथियोपियन बिर्र का पृष्ठ
ISO 4217
कोडETB (संख्यात्मक: 230)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्नBr
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1/100सेंटाइम
बैंकनोट1, 5, 10, 50, 100 बिर्र
सिक्के1, 5, 10, 25, 50 सेंटाइम
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ)इथियोपिया इथियोपिया
जारी
केंद्रीय बैंकनेशनल बैंक ऑफ इथियोपिया
जालस्थलwww.nbe.gov.et /
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति41%
स्रोतद वर्ल्ड फेक्टबुक, 2008 अनु.

बिर्र इथियोपिया की आधिकारिक मुद्रा है। १९७६ से पहले, बिर्र का आधिकारिक अंग्रेजी अनुवाद डॉलर किया जाता था। आज, आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी में भी बिर्र का इस्तेमाल किया जाता है। 1931 में इथियोपिया के महाराजा हेल सैलेसी प्रथम ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अबेसिनिया के स्थान पर इथियोपिया नाम का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था, इसके साथ ही उन्होंने बैंक ऑफ अबेसेनिया का नाम बदलकर बैंक ऑफ इथियोपिया किया। इस वजह से १९३१ के पहले की मुद्रा को अबेसेनिया बिर्र और १९३१ के बाद की मुद्रा को इथियोपियन बिर्र कहा जाता है। हालांकि देश वही था और मुद्रा भी वहीं थी।

इथियोपिया पर १९३६ में आधिपत्य स्थापित कर इटली ने देश का नाम इटालियन ईस्ट अफ्रीका कर दिया, इसके साथ ही इथियोपियन मुद्रा को हटा कर उसके स्थान पर १५ जुलाई १९३६ से इटेलियन लिरा प्रचलन शुरू किया गया। अपने ईस्ट अफ्रीकन मुहिम के दौरान ब्रिटिश सेना के प्रभुत्व में आने के बाद ईस्ट अफ्रीकन शिलिंग १ जुलाई १९४२ से प्रचलन में आ गई। बिर्र १९४५ में फिर से प्रचलन में आई, इसे सौ सेंटाइम्स से विभाजित किया जाता है। आधिकारिक रूप से १९७६ से सभी भाषाओं में बिर्र शब्द का प्रयोग किया जा रहा है।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]