सामग्री पर जाएँ

बाबा हरभजन सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिपाही/कप्तान "बाबा"
बाबा हरभजन सिंह
जन्म 30 अगस्त 1946
देहांत 4 अक्टूबर 1968(1968-10-04) (उम्र 22 वर्ष)
दक्षिण-पूर्व सिक्किम
उपाधि सिपाही / कप्तान (उपाधि)
सेवा संख्यांक 2456687[1]
दस्ता 23वीं पंजाब रेजिमेंट
सम्मान महावीर चक्र

कप्तान बाबा हरभजन सिंह (30 अगस्त 1946 – 4 अक्टूबर 1968(अमर) भारतीय सेना के एक वीर सैनिक थे।जिनका जन्म गुंजरावाल पंजाब(वर्तमान पाकिस्तान)के सदराना गांव में हुआ। भारतीय सेना के जवान उन्हें "नाथुला के नायक" के रूप में याद करते हैं और उन्होने उनके सम्मान में एक मन्दिर बनाया है। यहाँ तक कि उन्हें "बाबा" की उपाधि प्राप्त है।[1]

हरभजन एक वीर जवान हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे शहीद होकर भी देश की सेवा कर रहे हैं। वे हर दिल में आज भी अमर है।[2][3][4]


बाबा हरभजन सिंह जी एक ऐसे वीर थे जो शहीद होकर भी अपने देश के प्रति अपनी ड्यूटी निभाते रहे। जब वे तीन दिनो तक नहीं मिले तो आर्मी के लोगो ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। फिर चौथे दिन बाबा हरभजन सिंह उनके दोस्त के सपने में आए। और अपने शव का पता बताया जो की ढूंढने पर वही मिला। उन्हें बाबा की लाश देख अफ़सोस हुआ कि उनकी हालत पता न होते हुए भी "भगोड़ा" कहलाया गया। आर्मी ने उनके लिए एक मंदिर भी बनवाया। वे उनकी तंख्वा हर महीने उनके घर भेजते है। उनको छुट्टी पर घर भी भेजा जाता है। आर्मी के दो कैंडिडेट उनका सामान छुट्टी पर उनके साथ घर भेज देते हैं। जब कभी किसी सिपाही चौकीदार की सीमा पर पहरा देते वक्त आंख लग जाती है तो उनको हवा से चाटे भी पड़ते। मानो कोई उन्हें जगा रहा हो। आर्मी ऑफिसर्स ने उन्हें 'बाबा' की उपाधि दी। आर्मी आज भी उनकी याद करती हैं। वे हमेशा अमर रहेंगे।[5][6]

उनके ऊपर बनी एक छोटी सी फिल्म "प्लस माइनस"[7] नाम से में उपलब्ध है जिसमे यू ट्यूब क्रिअटर भुवन बाम बाबा हरभजन सिंह की भूमिका में है। इस लघु फिल्म में 2019 में "बेस्ट शोर्ट फिल्म (पीपल्स चॉइस केटेगरी) में फिल्म्फेयर पुरस्कार भी जीता।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Sepoy Harbhajan Singh". honourpoint.in (Honourpoint). 4 October 1968. 28 September 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 October 2021.
  2. Jha, Rajan (2018-06-02). FACE OFF: A War that Never Ends (अंग्रेज़ी भाषा में). Girje Publisher. p. 52. ISBN 978-81-937915-0-9.
  3. Mannewar, Prafulla (2021-02-14). Curiously Wandering (अंग्रेज़ी भाषा में). Notion Press. pp. Chapter 1: Hero of Nathula. ISBN 978-1-63714-511-1.
  4. Saksena, Abhishek (25 January 2021). "The Hero Of Nathula Pass – Spirit Of Baba Harbhajan Singh That Guards India's Border". indiatimes.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2017-07-24.
  5. Unnithan, Sandeep (16 October 2006). "38 years after death, Capt Harbhajan Singh guards border with China 'in spirit'". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). 20 July 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2021-10-26.
  6. Thomas, Samuel. "Harbhajan Singh of Upper Sikkim". himalmag.com. मूल से से 7 August 2006 को पुरालेखित।.
  7. BB Ki Vines (2018-09-14), Plus Minus | Divya Dutta & Bhuvan Bam | Short Film, अभिगमन तिथि: 2025-06-27