बल्लभपुरेर रूपकॉथा (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बल्लभपुरेर रूपकॉथा
বল্লভপুরের রূপকথা
निर्देशक अनिर्बान भट्टाचार्य
पटकथा अनिर्बान भट्टाचार्य]], प्रतीक दत्ता
आधारित 'बल्लवपुरर रूपकोठा
द्वारा बादल सरकार
निर्माता श्रीकांत मोहता
महेंद्र सोनी
अभिनेता सत्यम भट्टाचार्य
श्यामल चक्रवर्ती
सुरंगना बंद्योपाध्याय
देबराज भट्टाचार्य
संदीप भट्टाचार्य
झूलन भट्टाचार्य
छायाकार सौमिक हलदर
संपादक संगलप भौमिक
संगीतकार देबराज भट्टाचार्य, सुभादीप बी गुहा
निर्माण
कंपनी
श्री वेंकटेश फिल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 25 अक्टूबर 2022 (2022-10-25)
देश भारत
भाषा बांग्ला
कुल कारोबार ₹5 करोड़

बल्लभपुरेर रूपकॉथा 2022 की भारतीय बांग्ला भाषी अलौकिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन अनिर्बान भट्टाचार्य ने किया है। यह बादल सरकार के 1954 में प्रकाशित इसी नाम के नाटक पर आधारित है। [1] यह कर्ज में डूबे एक शाही वंशज की कहानी है। वह संभवतः किसी डील-ब्रेकिंग रहस्य को छिपाने की कोशिश करते हुए अपने पुश्तैनी महल को बेचकर लेनदारों का कर्ज़ चुकाने की कोशिश करता है। इसका कथानक मूल रूप से रेने क्लेयर की फिल्म ‘द घोस्ट गोज़ वैस्ट’ से प्रेरित है।[2] यह फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को श्री वेंकटेश फिल्म्स के बैनर तले जारी हुई थी। [3] आलोचकों ने इसकी सकारात्मक समीक्षा की। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

कथानक[संपादित करें]

1961 में बल्लभपुर गाँव के राजा राय बहादुर भूपति राय कर्ज में डूबे हुए थे। उनकी एकमात्र भौतिक संपत्ति उनका ढहता हुआ 400 साल पुराना पुश्तैनी महल है। भूपति कोलकाता जाकर एक डेंटल क्लीनिक शुरू करना चाहता है। वह अपना कर्ज़ चुकाने के लिए महल बेचने की कोशिश करता है।

बॉक्स ऑफ़िस पर[संपादित करें]

बल्लभपुरेर रूपकथा को वित्तीय सफलता मिली। अनुमानित तौर पर फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ₹5 करोड़ की कमाई की है।

आलोचकों की प्रतिक्रिया[संपादित करें]

फिल्म को अत्यधिक सकारात्मक समीक्षा मिली। कई आलोचकों ने इसकी मौलिकता, हास्य, रोमांस और भयावहता के वहन, कलाकारों के प्रदर्शन, निर्देशन और छायांकन पर प्रकाश डाला है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "अनिर्बान भट्टाचार्य किक-स्टार्ट्स' बल्लभरेर रूपकॉथा' शूटिंग". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). 10 मई 2022. अभिगमन तिथि 2022-11-13.
  2. "'বল্লভপুরের রূপকথা'র রিভিউ: মজাদার উপস্থাপনায় বাজিমাত পরিচালক অনির্বাণের". संगबदप्रतिदिन (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-11-06.
  3. "बल्लभपुरेर रूपकॉथा (2022) – रिव्यूस स्टार कास्ट, न्यूज़. फ़ोटोज़". सिनेस्तान. मूल से 6 नवंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-11-06.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]