फॉल (2022 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फॉल / Fall
निर्देशक स्कॉट मान
लेखक
  • स्कॉट मान
  • जोनाथन फ्रैंक
अभिनेता
  • ग्रेस कैरोलिन करी
  • वर्जीनिया गार्डनर
  • मेसन गुडिंग
  • जेफरी डीन मॉर्गन
संपादक रॉब हॉल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अगस्त 12, 2022 (2022-08-12) (संयुक्त राज्य)
लम्बाई
107 मिनट
देश
  • संयुक्त राज्य
  • यूनाइटेड किंगडम[1]
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $30 लाख
कुल कारोबार $2.1 करोड़

फॉल (अंग्रेज़ी: Fall; अर्थ: गिरना) अंग्रेज़ी भाषा की अमेरिकी फ़िल्म है। इसे स्कॉट मान द्वारा निर्देशित किया गया है। कहानी उन्होंने और जोनाथन फ्रैंक ने लिखी है। ग्रेस कैरोलिन करी, वर्जीनिया गार्डनर, मेसन गुडिंग और जेफरी डीन मॉर्गन इसमें अभिनेता हैं। यह फिल्म दो महिलाओं की कहानी है जो 2,000 फुट (610 मीटर) ऊंचे टेलीविजन प्रसारण टावर पर चढ़ जाती हैं। फिर वह उसके ऊपर ही फंस जाती हैं।[2]

इसे लायंसगेट फिल्म्स द्वारा 12 अगस्त, 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका में सिनेमाघरों में जारी किया गया था। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। 30 लाख डॉलर के बजट के मुकाबले इसने दुनिया भर में 2.1 करोड़ डॉलर की कमाई की। इसे अधिकतर सकारात्मक समीक्षा मिली हैं।[3][4]


कहानी सारांश[संपादित करें]

दो सच्चे दोस्त बेकी और हंटर, बेकी के पति डैन के साथ पर्वतारोहण कर रहे होते हैं। उसका पैर फिसल जाता है और वह गिरकर मर जाता है। एक साल बाद, बेकी ने पर्वतारोहण करना छोड़ दिया है और शराब की लत में पड़ गई है। उसने खुद को अपने पिता, जेम्स से भी अलग कर लिया है। क्योंकि वह कहते हैं कि डैन उसके लिए सही आदमी नहीं था। डैन की मृत्यु के एक साल बाद, हंटर उसे रेगिस्तान में बंद हो चुके 2,000 फुट (600 मीटर) ऊँचे बी-67 टीवी टॉवर पर चढ़ने के लिए कहती है। जहाँ वह अपने मन की शांति के लिये डैन की राख को ऊपर से बिखेर सकती है। बेकी शुरू में मना कर देती है। फिर उसका मन बदल जाता है।

अगले दिन, हंटर और बेकी टावर के शीर्ष पर क्षतिग्रस्त सीढ़ी से सफलतापूर्वक चढ़ जाते हैं। फिर वहां से बेकी राख बिखेर देती है। हालाँकि, जैसे ही वे नीचे उतरना शुरू करते हैं, सीढ़ी टूट जाती है। इससे वे जमीन से लगभग 2,000 फीट ऊपर फंस जाते हैं। इसके अलावा, उनका पानी और एक छोटा ड्रोन वाला बैग उनकी रस्सी की पहुंच से परे एक डिश पर गिर जाता है। सुदूर स्थान होने के बावजूद, हंटर को पहले तो भरोसा था कि आपातकालीन सेवाएं को सीढ़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल जाएगी। लेकिन मदद नहीं आती है। वे अपने सेलफोन का उपयोग करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह नहीं लगता है। हंटर अपने फोन को अपने जूतों में पैक करके नीचे फेंक के संदेश भेजने की कोशिश करती है। लेकिन संदेश प्रसारित होने से पहले फोन जमीन से टकराकर नष्ट हो जाता है।

बाद में इस जोड़ी को पास में डेरा डाले हुए दो लोग दिखते हैं। वह उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। वे अंधेरा होने तक प्रतीक्षा करते हैं और पोल पर एक आपातकालीन बॉक्स में मिली फ्लेयर गन से फायर करते हैं। वह दो लोग इसे देख लेते हैं, लेकिन उनकी मदद करने के बजाय, वे हंटर का वाहन चुरा लेते हैं और भाग जाते हैं।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

  • ग्रेस कैरोलिन करी — बेकी कॉनर
  • वर्जीनिया गार्डनर — शिलोह हंटर
  • मेसन गुडिंग — डैन कॉनर
  • जेफरी डीन मॉर्गन — जेम्स कोनर

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Fall (2022)". letterboxd.com. अभिगमन तिथि 6 सितंबर 2022.
  2. Kanter, Jake (2023-03-17). "'Fall' Sequel In The Works After Vertigo-Inducing Thriller Becomes Surprise Netflix Hit". Deadline (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-18.
  3. "Horror Film Fall Getting Sequel Following Streaming Popularity". comicbook.com. अभिगमन तिथि 2023-03-18.
  4. Villei, Matt (2023-03-17). "'Fall' Sequel in the Works After Surprise Success in 2022". Collider (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-18.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]