सामग्री पर जाएँ

प्रोफ़ेसर (मनी हाइस्ट)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टीवी शृंखला में प्रोफ़ेसर।

प्रोफ़ेसर (सर्जियो मार्क्विना) नेटफ्लिक्स शृंखला मनी हाइस्ट में एक काल्पनिक चरित्र है। इसे अल्वारो मोर्टे द्वारा चित्रित किया गया है।[1] वह ही डकैती का मास्टरमाइंड होता है जिसने समूह को इकट्ठा किया है। साथ ही वह बर्लिन का भाई है। प्रोफ़ेसर इस शृंखला के प्रशंसकों के पसंदीदा पात्रों में से एक है।[2]

चरित्र की जीवनी

[संपादित करें]

प्रोफ़ेसर का असली नाम सर्जियो है। वह सैन सेबेस्टियन में पैदा हुआ था और बीमार होने के कारण ज़्यादातर अस्पतालों में पला-बढ़ा है। वह गिरोह का नेतृत्व करता है और रॉयल मिंट और बैंक ऑफ़ स्पेन में डकैती की सावधानीपूर्वक योजना बनाता है। वह दो डकैतियों की योजनाओं के पीछे का मास्टरमाइंड था। उसने रॉयल मिंट के बाहर छिपकर डकैती को व्यवस्थित किया।[3] प्रोफेसर को रैकेल मुरिलो से प्यार हो जाता है। वह पुलिस में होती है।

साल्वाडोर "साल्वा" मार्टिन की झूठी पहचान के तहत, वह उसके करीब पहुँचता है और अंततः दोनों में प्यार हो जाता है। रैकेल फिर "लिस्बन" नाम से उनके गिरोह में शामिल हो जाती है। जब रैकेल की माँ को डकैती में प्रोफ़ेसर के शामिल होने के बारे में पता चल जाता है। तो वह उसे जहर देने की कोशिश करता है। लेकिन आखिरी समय में पीछे हट जाता है। प्रोफेसर ने अपने जीवन के कई साल डकैती की योजना बनाने में बिताए। उसने उन पहलुओं पे भी गौर किया जिनके बारे में ज़्यादातर लोग नहीं सोचते।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "मनी हाइस्ट: असल जिंदगी में भी 'प्रोफेसर' थे अल्वारो मोर्ते, फिर एक्टिंग की दुनिया में आते ही बने 'द प्रोफेसर'". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2024.
  2. "Money Heist 5 से पहले इस सीरीज में नजर आएंगे 'प्रोफेसर', इस हफ्ते प्राइम पर होने वाली है रिलीज". जागरण. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2024.
  3. "Money Heist : जानिए क्या है स्पेनिश क्राइम थ्रिलर ड्रामा की अब तक की कहानी, कौन है प्रोफेसर, रकैल और टोक्यो". TV9 भारतवर्ष. 2 अगस्त 2021. अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2024.