सामग्री पर जाएँ

प्रेडनिसोन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रेडनिसोन (prednisone) ग्लूकोकार्टिकोइड दवा है। इसका उपयोग दमा, सीओपीडी और आमवाती रोगों जैसे रोगों की स्थिति में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने और सूजन कम करने के लिए किया जाता है।[1] इसका उपयोग अन्य स्टेरॉयड के साथ कैंसर और एड्रेनल अपर्याप्तता के कारण अति कैल्शियम रक्तता के उपचार के लिए भी किया जाता है।[1] इसे मुह से खाया जाता है।[1]

इसके आम दुष्प्रभावों में मोतियाबिंद, हड्डियों को नुकसान, आसानी से चोट लगा, मांसपेशियों में कमजोरी और कुचलन शामिल हैं।[1] इसके अन्य दुष्प्रभावों में भार बढ़ना, सूजन, उच्च रक्त शर्करा, संक्रमण और मनस्ताप शामिल हैं।[1][2] इसे गर्भावस्था में सुरक्षित माना जाता है और स्तनपान के दौरान इसकी कम खुराक को सुरक्षित माना जाता है।[3] लम्बे समय उपयोग के बाद इसका उपयोग धीरे-धीरे बंद कर देना चाहिए।[1]

प्रेडनिसोन एक प्रोड्रग (अर्थात् शरीर में जाने से पहले सक्रिय नहीं रहने वाली औषधि) है जो सक्रिय होने से पहले यकृत द्वारा प्रेडनीसोलोन में परिवर्तित किया जाना चाहिए।[4][5] इसके बाद प्रेडनीसोलोन ग्लूकोकार्टिकॉइड रिसेप्टर्स से जुड़ता है और इसे सक्रिय करता है। इससे जीन व्यवहार में परिवर्तन को आरम्भ कर देता है।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Prednisone Monograph for Professionals". Drugs.com. AHFS. अभिगमन तिथि: 24 दिसम्बर 2018.
  2. Brunton L (2017). Goodman & Gilman's the pharmacological basis of therapeutics (13 ed.). McGraw-Hill Education. pp. 739, 746, 1237. ISBN 978-1-25-958473-2.
  3. "Prednisone Use During Pregnancy". Drugs.com. अभिगमन तिथि: 24 December 2018.
  4. "Product Information Panafcort (prednisone) Panafcortelone (prednisolone)" (PDF). TGA eBusiness Services. St Leonards, Australia: Aspen Pharmacare Australia Pty Ltd. 11 July 2017. pp. 1–2. अभिगमन तिथि: 30 June 2018.
  5. Buttgereit F, Gibofsky A (June 2013). "Delayed-release prednisone - a new approach to an old therapy". Expert Opinion on Pharmacotherapy. 14 (8): 1097–1106. डीओआई:10.1517/14656566.2013.782001. पीएमआईडी 23594208. S2CID 22720230.