प्रवेशद्वार:उत्तर प्रदेश /चयनित जीवनी /२००९/जनवरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गोस्वामी तुलसीदास' [१४९७ (१५३२?) - १६२३] एक महान कवि थे। उनका जन्म राजापुर, (वर्तमान बाँदा जिला) उत्तर-प्रदेश में हुआ था। अपने जीवनकाल में तुलसीदासजी ने १२ ग्रन्थ लिखे और उन्हें संस्कृत विद्वान् होने के साथ ही हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ट कवियों में एक माना जाता है। तुलसीदासजी को महर्षि वाल्मीकि का भी अवतार माना जाता है जो मूल आदि काव्य रामायण के रचयिता थे। श्रीरामजी को समर्पित ग्रन्थ श्री राम चरित मानस वाल्मीकि रामायण का प्रकारांतर से अवधी भाषांतर था जिसे समस्त उत्तर भारत में बड़े भक्तिभाव से पढ़ा जाता है। विनय पत्रिका तुलसीदासकृत एक अन्य महत्त्वपूर्ण काव्य है। पूरा पढ़ें