प्रवेशद्वार:अंतरिक्ष उड़ान/Selected article/10

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
श्चियापारेल्ली ईडीएम लैंडर

श्चियापारेल्ली ईडीएम लैंडर (Schiaparelli EDM lander) एक्सोमार्स परियोजना का एंट्री, डिसेंट और लैंडिंग प्रदर्शक मॉड्यूल (ईडीएम) है।[2] यह मंगल ग्रह की सतह पर उतरने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी विकसित करने में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और रूस की रोसकॉस्मोस मदद करेगा।

इसे एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर के साथ 14 मार्च 2016, 09:31 यु.टी.सी पर लांच किया गया था। यह एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर से योजनानुसार 16 अक्टूबर 2016 14:42 जीएमटी पर मंगल पर पहुचने से 3 दिन पहले ही अलग हो गया तथा मंगल की सतह पर 19 अक्टूबर 2016 को पंहुचा।[3] लैंडर अपने साथ एक बिना चार्ज होने वाली बैटरी ले के गया है। जिसके द्वारा यह मंगल पर 2 से 4 सोल्स तक गुजर सकता है। लेकिन यह 19 अक्टूबर 2016 को सॉफ्ट लैंड होने के बजाये मंगल पर क्रैश लैंड हुआ पंहुचा और इस अभियान का अंत हुआ। नासा ने इसकी क्रैश साइट की कुछ तस्वीर जारी की है।