पोटास एलम
पोटैशियम फिटकरी (potassium alum), पोटास एलम (potash alum) अथवा पोटैशियम अलुमिनियम सल्फेट (potassium aluminium sulfate) एक अजैविक यौगिक है जिसे एल्युमिनियम और पोटैशियम के द्विक-सल्फेट के रूप में परिभाषित किया जाता है। इसका रासायनिक सूत्र KAl(SO4)2 है। इसे आमतौर पर डोडेकाहाइड्रेट KAl(SO4)2·12H2O के रूप में देखा जाता है। ये उदासीन विलयन में अष्टफलकीय संरचना में और क्षारीय विलयन में घनाकार संरचना में क्रिस्टीलित होता है जिसमें इसका आकाशीय समूह Pa3 और जालक प्राचल 12.18 Å का होता है।[1] यह यौगिक फिटकरी नामक यौगिकों के सामान्य वर्ग में महत्त्वपूर्ण मिश्रण है और इसे अक्सर केवल फिटकरी कहा जाता है।[2]
पोटैशियम फिटकरी का उपयोग आमतौर पर जल शोधन, चर्म शोधन, रंजन[3], अग्निरोधक वस्त्र और बैकिंग पाउडर में ई नम्बर E522 के रूप में किया जाता है। सौन्दर्य प्रशाधन में इसका उपयोग डियोडोरेंट के रूप में, दाढ़ी बनाने के बाद होने वाले हल्के रक्तस्राव को रोकने के लिए आदि होता है।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Crystal structure of the alums". Crystallography Open Database. 1934. 15 अप्रैल 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अप्रैल 2018.
- ↑ Bottomley, L.; Bottomley, L. A. (2010). Chemistry 1310: Laboratory Manual. Plymouth, Michigan: School of Chemistry & Biochemistry, Georgia Institute of Technology / Hayden-McNeil Publishing. ISBN 978-0-7380-3819-3.
- ↑ "alum | chemical compound". Britannica.com।
- ↑ "Alum Block for Shaving – When and How to Use One". ब्लैकन ब्लेड डॉट कॉम. ब्लैकन ब्लेड शेव शोप. 11 जनवरी 2020. मूल से से 15 जनवरी 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 जनवरी 2020.