पॉट्सडैम
पॉट्सडैम (Potsdam) जर्मन राज्य ब्रैंडेनबर्ग की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह बर्लिन/ब्रैण्डेनबर्ग महानगर क्षेत्र का हिस्सा है। पॉट्सडैम बर्लिन के नीचे एल्वे की एक सहायक नदी हैवेल पर स्थित है। यह कई झीलों से युक्त पहाड़ी मोरेनिक परिदृश्य में स्थित है जिनमें लगभग 20 झीलें पॉट्सडैम की सीमा में स्थित हैं। यह बर्लिन नगर के केन्द्र से लगभग 25 किलोमीटर (16 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। नगर और इसके विभिन्न बरों के नाम स्लावी मूल के हैं।
सन् 1918 तक पॉट्सडैम प्रशिया के राजाओं और जर्मन सम्राट का निवास स्थान था। इसके निर्माण में ज्ञानोदय काल की झलक सन्निहित है: वास्तुकला और परिदृश्य के सावधानीपूर्वक संतुलन के माध्यम से पॉट्सडैम को एक "एक सुरम्य देहाती स्वप्न" के रूप में बनाया था जो इसके निवासियों को प्रकृति और तर्क के साथ उनके सम्बंधों की याद दिलायेगा।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ The Potsdam project, 1996, HRH The Prince of Wales, Charles; Hanson, Brian; Steil, Lucien; Prince of Wales's Urban Design Task Force; Prince of Wales's Institute of Architecture, Prince of Wales's Institute of Architecture, 1998, Introduction.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| विकिमीडिया कॉमन्स पर Potsdam से सम्बन्धित मीडिया है। |
- औपचारिक जालस्थल
(जर्मन में) और अंग्रेज़ी में Archived 2022-08-12 at the वेबैक मशीन
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |