सामग्री पर जाएँ

पेलोपोनीज़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पेलोपोनीज़
Πελοπόννησος
क्षेत्र
यूनान में पेलोपोनीज़ (नीला)
यूनान में पेलोपोनीज़ (नीला)
देश यूनान
क्षेत्र
सबसे बड़ा शहरपैट्रस
क्षेत्रफल
  कुल21,549.6 kमी2 (8,320.3 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011)
  कुल1,155,019
  घनत्व53.5982/किमी2 (138.819/मील2)
ISO 3166 कोडGR-J
पेलोपोनीज़ में मानी प्रायद्वीप का दृश्य

पेलोपोनीज़ (यूनानी: Πελοπόννησος) यूनान के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रायद्वीप एवं भौगोलिक क्षेत्र है। यह कोरिंथ कि थलसंधि द्वारा देश की मुख्यभूमि से जुड़ी हुई है। मध्ययुग से लेकर 19वीं शताब्दी तक, पेलोपोनीज़ का नाम मोरेया होता था।

पेलोपोनीज़ तीन प्रशासनिक क्षेत्रों में विभाजित है: पेलोपोनीज़, पश्चिमी यूनान और ऐटिका

पेलोपोनीज़ का क्षेत्रफल लगभग २१,५५० वर्ग किमी है।[1] इसके और यूनान के बाक़ी मुख्य भाग के बीच में सन् १८९३ में कौरिन्थ नहर बन गई थी लेकिन उस के ऊपर २००४ में रिओ-ऐंटीरिओ पुल तैयार कर दिया गया। पेलोपोनीज़ का अंदरूनी भाग एक पहाड़ियों से भरा क्षेत्र है, जिनमें ताएगेतस (Ταΰγετος) पहाड़ी शृंखला सब से प्रसिद्ध है। इसमें पेलोपोनीज़ का सब से ऊंचा पहाड़ स्थित है: २,४०७ मीटर ऊंचा प्रोफ़ितिस इलिआस शिखर (Profitis Ilias)। पेलोपोनीज़ प्रायद्वीप के स्वयं चार प्रायद्वीप हैं जो दक्षिण की तरफ़ उँगलियों की तरह फैले हैं: मेसिनिआ (Μεσσηνία, Messenia), मानी प्रायद्वीप (Μάνη, Mani), मलेआ अंतरीप (Ακρωτήριον Μαλέας, आक्रोतीरिओन मलेआस, Cape Maleas) और आर्गोलीदा (Αργολίδα, Argolis)। पेलोपोनीज़ के पूर्वी तट से आगे आर्गो-सारोनिक (Argo-Saronic) द्वीप समूह है और इसके पश्चिमी तट से आगे आयोनियाई (Ionian) द्वीप समूह है।

प्राचीन यूनान में पेलोपोनीज़ स्पार्टा नामक संस्कृति का घर था। यूनानी इतिहास में स्पार्टा और एथंस का मुकाबला बहुत महत्व रखता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Elinor De Wire, Dolores Reyes-Pergioudakis. "The Lighthouses of Greece". Pineapple Press Inc, 2010. ISBN 9781561644520. 1 अप्रैल 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 सितंबर 2011.