पूर्णचन्द्र गुप्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
'

भारत के 2012 के डाक-टिकट पर गुप्ता
जन्म 2 जनवरी 1912
कालपी, उत्तर प्रदेश, भारत
मौत 16 सितम्बर 1986 (आयु 74 वर्ष)
भारत
पेशा पत्रकार, प्रकाशक

पूर्ण चन्द्र गुप्ता (2 जनवरी 1912 – 16 सितम्बर 1986)[1] भारतीय पत्रकार थे जिन्होंने दैनिक जागरण मीडिया समूह की स्थापना की। इस समूह का प्रकाशन दैनिक जागरण भारत के दैनिक समाचार पत्रों में सबसे लोकप्रिय है।[2][3]

जीवनी[संपादित करें]

गुप्ता का जन्म कालपी में हुआ। उनकी शिक्षा कालपी औ वाराणसी में हुई। वर्ष 1940 में उन्होंने कानपुर से राष्ट्रवादी साप्ताहिक समाचार पत्र स्वतंत्र की स्थापना की। समाचार पत्र को ब्रितानी प्रशासन द्वारा अस्वीकृत कर दिया और वो झांसी चले गये। वहाँ उन्होंने एक दैनिक समाचार पत्र जागरण आरम्भ कर दिया जिसका वर्ष 1947 में दैनिक जागरण नाम कर दिया। वर्ष 1975 में गुप्ता प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष चुने गये। वो 15 वर्षों तक इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी की कार्यकारिणी के सदस्य रहे और उपाध्यक्ष भी बने।[2][3]

वसीयत[संपादित करें]

वर्ष 1987 में कानपुर में पुर्णचन्द्र गुप्ता स्मारक ट्रस्ट की स्थापना हुई। ट्रस्ट शिक्षा, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी कार्यों से सम्बंधित कार्य करता है।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. About JEF. jef.org.in
  2. Puran Chandra Gupta. istampgallery.com
  3. Puran Chandra Gupta Archived 2016-12-23 at the वेबैक मशीन. SIPA Bulletin. 2 जनवरी 2012. p. 18