पिताया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक पके पिताया की अनुदैर्ध्य काट
ताइवान में एक दुकान पर पिताया

पिताया (Pitaya) एक फल है। यह अमेरिका का अलग-अलग प्रकार की कैक्टस प्रजातियों का देशज फल है। [1] [2] किन्तु पिताया आमतौर पर जीनस स्टेनोकेरेस (Stenocereus) के फल को कहते हैं जबकि जीनस हिलोकेरेस के फल को पितहाया या ड्रैगन फल कहते हैं। दोनों ही कैक्टेसी (Cactaceae) परिवार के हैं। ड्रैगन फल की खेती दक्षिण पूर्व एशिया में, संयुक्त राज्य अमेरिका, कैरिबियन, ऑस्ट्रेलिया, मेसोअमेरिका और दुनिया के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है।

गुजरात सरकार ने इस फल को 'कमलम्' नाम दिया है, क्योकिं यह फल दिखने में कमल के फूल जैंसा दिखाई देता है।[3] [4]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Hylocereus undatus (dragon fruit)". CABI. 3 January 2018. अभिगमन तिथि 19 April 2018.
  2. Morton JF (1987). "Strawberry pear; In: Fruits of warm climates". Center for New Crops & Plant Products, Purdue University, Department of Horticulture and Landscape Architecture, West Lafayette, Indiana. पपृ॰ 347–48. मूल से 5 May 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 April 2016.
  3. Gujarat govt to rename dragonfruit as 'Kamalam'
  4. "The story behind renaming Dragon Fruit as 'Kamalam' in Gujarat". mint (अंग्रेज़ी में). 20 जनवरी 2021. अभिगमन तिथि 6 नवम्बर 2021.