पिटी मार्टिनेज़ (फुटबॉलर)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पिटी मार्टिनेज़
वर्ष 2018 में रिवर प्लेट के साथ मार्टिनेज़
व्यक्तिगत विवरण
जन्म तिथि 13 जून 1993 (1993-06-13) (आयु 30)
जन्म स्थान ग्वेमलेन, मेंडोज़ा, अर्जेंटीना
कद 1.70 मी॰ (5 फीट 7 इंच)
खेलने की स्थिति मिडफ़ील्डर
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब अल नासर
नम्बर 10
युवा क्लब
0000–2011 हुराकैन
वरिष्ठ क्लब
वर्ष क्लब खेल (गोल)
2011–2015 हुराकैन 93 (8)
2015–2018 रिवर प्लेट 94 (22)
2019–2020 अटलांटा युनाईटेड 39 (7)
2020– अल नासर 43 (11)
राष्ट्रीय टीम
2018– अर्जेंटीना 3 (1)
  • केवल घरेलू लीग में वरिष्ठ क्लब उपस्थिति और किए गए गोलों की संख्या नवीनतम जानकारी 14 अप्रैल 2023.


† राष्ट्रीय टीम में उपस्थिति और 11 सितंबर 2018 तक किए गोलों की संख्या

पिटी मार्टिनेज़ (जन्म 13 जून 1993) का पूरा नाम गोंज़ालो निकोलस मार्टिनेज़ है। वे अर्जेंटीना एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं। वे सऊदी प्रोफ़ेशनल लीग क्लब अल नासर के लिए हमलावर (अटैकिंग) मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं।

निजी जीवन[संपादित करें]

उनका उपनाम-पिटी, अर्जेंटीना के मेंडोज़ा में उनकी मूल मातृभूमि गुआमलेन के व्रेन (एक छोटी चिड़िया) ("पिटिटोरा") को संदर्भित करता है। उन्हें पाँच साल की उम्र में यह उपनाम दिया गया था। [1]

हुराकैन क्लब[संपादित करें]

पिटी मार्टिनेज़ ने हुराकैन युवा प्रणाली में प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने 2011-12 सीज़न में हुराकैन की पहली टीम के साथ खेल की शुरुआत की। क्लब में रहते हुए उन्होंने वर्ष 2014 में अपना पहला ख़िताब कोपा अर्जेंटीना जीता।

रिवर प्लेट क्लब[संपादित करें]

पिटी जनवरी 2015 में रिवर प्लेट स्पोर्ट्स क्लब में शामिल हुए। पिटी ने 16 फरवरी 2015 को क्लब एटलेटिको सरमिएंटो के खिलाफ़ 1-4 से जीत के साथ अपने क्लब की शुरुआत की। [2] 25 अप्रैल 2015 को उनकी पूर्व टीम हुराकैन ने सुपरकोपा अर्जेंटीना ख़िताब के लिए रिवर प्लेट को हराया। कोपा लिबर्टाडोरेस में पिटी ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मैच में बोका जूनियर्स के खिलाफ़ खेला, एक मैच रिवर प्लेट ने जीता। पिटी ने 2016 और 2017 में लगातार दो और कोपास अर्जेंटीना जीते। उन्होंने 2015 और 2018 में दो कोपा लिबर्टाडोरेस जीते। इसके अलावा वर्ष 2015 में उन्होंने एक सुरुगा बैंक प्रतियोगिता भी जीती जिसमें उन्होंने गाम्बा ओसाका पर रिवर की 3-0 की जीत में गोल किया। [3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "पिटी मार्टिनेज़, देस्तिनो दे क्रैक". El Gráfico. 3 जुलाई 2017.
  2. "सरमिएंटो वर्सेज़. रिवर प्लेट- 16 फरवरी 2015 - Soccerway". soccerway.com. अभिगमन तिथि 2015-05-23.
  3. "गाम्बा ओसाका 0:3 रिवर प्लेट" (स्पेनिश में). कॉन्मेबोल. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2019.