सामग्री पर जाएँ

पंजनद नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(पानजनाद नदी से अनुप्रेषित)
पंजनद

पंजनद का मार्ग
स्थान
देश  पाकिस्तान
प्रांत  पंजाब
भौतिक लक्षण
नदीमुख सिंधु नदी
  स्थान
मिठनकोट
  निर्देशांक
28°56′59.99″N 70°29′59.99″E / 28.9499972°N 70.4999972°E / 28.9499972; 70.4999972
लम्बाई 71 कि॰मी॰ (44 मील)
जलसम्भर आकार 395,000 कि॰मी2 (153,000 वर्ग मील)
प्रवाह 
  स्थानमिठनकोट
  औसत2,500 m3/s (88,000 घन फुट/सेकंड)
जलसम्भर लक्षण
जलक्रम सिन्धु→ अरब सागर
उपनदियाँ  
  बाएँ चनाब
  दाएँ सतलुज

पंजनद (उर्दू: پَنْجنَد) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक नदी है। इसका नाम फ़ारसी शब्द पंज (پنج, 'पाँच') और संस्कृत शब्द नदी से व्युत्पन्न है तथा इसका अर्थ है "पाँच नदियाँ"। यह पंजाब की पाँच मुख्य नदियों के संगम से बनता है: झेलम, चनाब, रावी, ब्यास और सतलुज[1][2][3][4]

पांच नदियों का संगम

[संपादित करें]

पहिली नदी, झेलम नदी (Jhelum) वेरी नाग चश्में से उद्गम होती हुई कश्मीर से निकल के वुल्लर झील से गुजरती हुई पाकिस्तान में दाखिल हो जाती है। 724 किलोमीटर की कुल दुरी तय करती हुई ‘त्रिमू’ नाम की जगह पर चेनाब में मिल जाती है।  

दूसरी नदी चेनाब (Chenab), ‘बारा-लाचा’ श्रोत से निकल के चन्द्र-भागा नामक दो और नदिओं के साथ किस्तवाड़, अखनूर (जम्मू-कश्मीर) होती हुई पाकिस्तान पंजाब में जाकर सतलुज में गिर जाती है।

तीसरी नदी रावी (Ravi), रोहतांग दर्रे से निकलके पाकिस्तानी पंजाब में रंगपुर के पास चेनाब में शामिल हो जाती है।

चौथी नदी, व्यास (Beas), रोहतांग दर्रे से निकलके कुल्लू मनाली होती हुई हरिके-पत्तन नाम के स्थल पर सतलुज दरिया में लीन हो जाती है। पांचवी नदी, सतलुज (Sutlej), मानसरोवर झील से उद्गम होके स्पीती घाटी के कुछ नदियों से होती हुई रोपड़ पार करती हुई फिरोजपुर फाजिल्का के पास से पाकिस्तान-पंजाब में दाखिल हो जाती है सतलुज चेनाब नदी में लीन होने के बाद और सिंध दरिया में शामिल होने से पहले उच्च-शरीफ़(Uch Sharif) के पास करीब 45 किलोमीटर का फासला तय करती है इस 45 किलोमीटर के फासले की नदी ‘पंजनद’ कहलाती है इसके बाद ये नदी सिंध(Sindh) दरिया में शामिल होके गुजरात होती हुई अरब सागर में खपत हो जाती है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; BRIT नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. Topography and Drainage of Pakistan on countrystudies.us website Retrieved 16 January 2021
  3. Panjnad River with major tributaries of Indus River
  4. "Trimmu and Panjnad Barrages Improvement Project: Rehabilitation and Upgrading of Panjnad Barrage - Asian Development Bank Project Document Page No. 25".