पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ज़िम्बाब्वे दौरा 2020–21

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ज़िम्बाब्वे दौरा 2020–21
 
  ज़िम्बाब्वे पाकिस्तान
तारीख 21 अप्रैल – 11 मई 2021
कप्तान ब्रेंडन टेलर (टेस्ट)
सीन विलियम्स (टी20आई)[ध 1]
बाबर आज़म
टेस्ट श्रृंखला
परिणाम पाकिस्तान ने 2 मैचों की श्रृंखला 2–0 से जीत ली
सर्वाधिक रन रेजिस चकबवा (146) आबिद अली (275)
सर्वाधिक विकेट ब्लेस्सींग मुजरबानी (7) हसन अली (14)
प्लेयर ऑफ द सीरीज हसन अली (पाकिस्तान)
ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला
परिणाम पाकिस्तान ने 3 मैचों की श्रृंखला 2–1 से जीत ली
सर्वाधिक रन वेस्ले मधेवी (89) मोहम्मद रिज़वान (186)
सर्वाधिक विकेट ल्यूक जोंगवे (9) मोहम्मद हसनैन (5)
प्लेयर ऑफ द सीरीज मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अप्रैल और मई 2021 में दो टेस्ट और तीन ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20आई) मैच खेलने के लिए ज़िम्बाब्वे का दौरा किया था।[1][2][3] पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका दौरे के ठीक बाद जिम्बाब्वे दौरे पर गया था।[4][5] 28 मार्च 2021 को, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दौरे के कार्यक्रम की पुष्टि की।[6] सभी मैच हरारे में बंद दरवाजों के पीछे खेले गए थे।[7]

पाकिस्तान ने पहला टी20आई मैच 11 रन से जीता,[8] वहीं जिम्बाब्वे ने 19 रन से दूसरा मैच जीतकर श्रृंखला को 1–1 से बराबर कर लिया।[9] यह सोलह प्रयासों में टी20आई में पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की पहली जीत थी।[10] जून 2016 में भारत को हराने के बाद घरेलू टी20आई मैच में उनकी पहली जीत थी।[11] पाकिस्तान ने तीसरा टी20आई मैच 24 रन से जीतकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली।[12]

पाकिस्तान ने तीन दिन के अंदर पहला टेस्ट मैच एक पारी और 116 रनों से जीता।[13] पाकिस्तान ने दूसरा मैच एक पारी और 147 रनों से जीतकर श्रृंखला 2-0 से जीती।[14]

दस्ता[संपादित करें]

टेस्ट टी20आई
 ज़िम्बाब्वे[15]  पाकिस्तान[16]  ज़िम्बाब्वे[17]  पाकिस्तान[18]

पाकिस्तान के शादाब खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अपने पैर के अंगूठे को घायल कर लिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20आई मैचों से बाहर हो गए।[19] जाहिद महमूद को टी20आई मैचों के लिए शादाब खान के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया था।[20] हालाँकि, अकेले उड़ान यात्रा की चिंता के कारण जाहिद महमूद बाद में खुद को टी20आई मैचों से बाहर कर लिया।[21] फखर ज़मान को पाकिस्तान के टी20आई टीम में जोड़ा गया।[22]

सीन विलियम्स को टी20आई मैचों के लिए जिम्बाब्वे के कप्तान के रूप में नामित किया गया था।[23] वहीं उनके नियमित कप्तान चामु चिभाभा अभी भी जांघ की चोट से उबर रहे थे।[24] तराईसई मुसाकांडा, आइंस्ले नाडलोवु और ब्रैड इवांस को भी जिम्बाब्वे के टी20आई मैचों के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों के रूप में नामित किया गया था।[25]

क्रेग इरविन, पहले मैच में चोटिल होने के बाद, अंतिम दो टी20आई के लिए जिम्बाब्वे की टीम से बाहर कर दिया गया था।[26] तराईसई मुसाकांडा को इरविन के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया था।[27] जॉयलॉर्ड गुम्बी और ताकुडज़्वानशे काइटानो दोनों को जिम्बाब्वे के टेस्ट मैचों के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों के रूप में नामित किया गया था।[28] अंत में, चोटिल होने के बाद सीन विलियम्स ने पहले और तीसरे टी20आई के लिए जिम्बाब्वे की कप्तानी की, वहीं ब्रेंडन टेलर ने दूसरे टी20आई और टेस्ट श्रृंखला में टीम का नेतृत्व किया।[29] वेस्ले मधेवी को दूसरे टेस्ट के लिए ज़िम्बाब्वे की टीम में शामिल किया गया।[30]

टी20आई श्रृंखला[संपादित करें]

पहला टी20आई[संपादित करें]

21 अप्रैल 2021
11:00
स्कोरकार्ड
बनाम
138/7 (20 ओवर)
क्रेग इरविन 34 (23)
उस्मान कादिर 3/29 (4 ओवर)
पाकिस्तान 11 रनों से जीता
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
अम्पायर: आइकॉन चबी (जिम्बाब्वे) और लैंगटन रुसियर (जिम्बाब्वे)
मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी: मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान)

दूसरा टी20आई[संपादित करें]

23 अप्रैल 2021
11:00
स्कोरकार्ड
बनाम
99 (19.5 ओवर)
बाबर आज़म 41 (45)
ल्यूक जोंगवे 4/18 (3.5 ओवर)
जिम्बाब्वे 19 रन से जीता
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
अम्पायर: आइकॉन चबी (जिम्बाब्वे) और लैंगटन रुसियर (जिम्बाब्वे)
मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी: ल्यूक जोंगवे (जिम्बाब्वे)
  • पाकिस्तान ने टॉस जीता और गेंदबाज़ी चुनी।
  • अरशद इक़बाल (पाकिस्तान) ने अपना टी20आई पदार्पण किया।
  • यह टी20आई में पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की पहली जीत थी।[31]

तीसरा टी20आई[संपादित करें]

25 अप्रैल 2021
11:00
स्कोरकार्ड
बनाम
141/7 (20 ओवर)
वेस्ले मधेवी 59 (47)
हसन अली 4/18 (4 ओवर)
पाकिस्तान 24 रनों से जीता
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
अम्पायर: आइकॉन चबी (जिम्बाब्वे) और लैंगटन रुसियर (जिम्बाब्वे)
मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी: हसन अली (पाकिस्तान)
  • पाकिस्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी।
  • बाबर आज़म (पाकिस्तान) पारी (52 पारी) की हिसाब से टी20आई में 2,000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।[32]

टेस्ट श्रृंखला[संपादित करें]

पहला टेस्ट[संपादित करें]

29 अप्रैल–3 मई 2021[ध 2]
स्कोरकार्ड
बनाम
176 (59.1 overs)
रॉय काया 48 (94)
शाहीन अफरीदी 4/43 (15.1 ओवर)
134 (46.2 ओवर)
तराईसई मुसकंडा 43 (84)
हसन अली 5/36 (12.2 ओवर)
पाकिस्तान एक पारी और 116 रनों से जीता
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
अम्पायर: मरैस इरास्मस (दक्षिण अफ्रीका) और लैंगटन रुसियर (जिम्बाब्वे)
मैच का शीर्ष खिलाड़ी: हसन अली (पाकिस्तान)

दूसरा टेस्ट[संपादित करें]

बनाम
510/8 पारी घोषित (147.1 ओवर)
आबिद अली 215* (407)
ब्लेस्सींग मुजरबानी 3/82 (29 ओवर)
132 (60.4 ओवर)
रेजिस चकबवा 33 (92)
हसन अली 5/27 (13 ओवर)
231 (68 ओवर) (f/o)
रेजिस चकबवा 80 (137)
शाहीन अफरीदी 5/52 (20 ओवर)
पाकिस्तान एक पारी और 147 रनों से जीता
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
अम्पायर: मरैस इरास्मस (दक्षिण अफ्रीका) और लैंगटन रुसियर (जिम्बाब्वे)
मैच का शीर्ष खिलाड़ी: आबिद अली (पाकिस्तान)
  • पाकिस्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी।
  • ल्यूक जोंगवे (जिम्बाब्वे) और ताबिश खान (पाकिस्तान) दोनों ने अपने टेस्ट पदार्पण किए।
  • आबिद अली (पाकिस्तान) ने टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक बनाया।[36]
  • हसन अली, नौमान अली और शाहीन अफरीदी ने मैच में पांच-पांच विकेट लिए, यह पहली बार था जब पाकिस्तान के लिए एक ही टेस्ट मैच में तीन गेंदबाजों ने ऐसा किया था।[37]

ध्यान दें[संपादित करें]

  1. ब्रेंडन टेलर ने दूसरे टी20आई के लिए जिम्बाब्वे की कप्तानी की।
  2. जबकि प्रत्येक टेस्ट के लिए पांच दिन का खेल निर्धारित किया गया था, पहला टेस्ट तीन दिनों में परिणाम पर पहुंच गया, और दूसरा टेस्ट चार दिनों में परिणाम पर पहुंच गया।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Men's Future Tours Programme" (PDF). International Cricket Council. मूल (PDF) से 11 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 October 2019.
  2. "Pakistan confirms South Africa tour in April 2021". Pakistan Cricket Board. अभिगमन तिथि 27 October 2020.
  3. "Outcomes of PCB Cricket Committee meeting". Pakistan Cricket Board. अभिगमन तिथि 12 January 2021.
  4. "Pakistan squads for South Africa and Zimbabwe announced". Pakistan Cricket Board. अभिगमन तिथि 12 March 2021.
  5. "Sharjeel Khan returns to Pakistan T20I side for tour of South Africa and Zimbabwe". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 12 March 2021.
  6. "Pakistan to become first international cricket side to tour Zimbabwe post Covid-19 outbreak". Pakistan Cricket Board. अभिगमन तिथि 28 March 2021.
  7. "Pakistan's matches in Zimbabwe will take place behind closed doors in Harare". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 28 March 2021.
  8. "Rizwan, Usman script Pakistan's 11-run win". Pakistan Cricket Board. अभिगमन तिथि 23 April 2021.
  9. "Zimbabwe win 2nd T20 as Pakistan collapse while chasing 119-run target". Dawn. अभिगमन तिथि 23 April 2021.
  10. "Zimbabwe thrash Pakistan in historic fightback to level series". International Cricket Council. अभिगमन तिथि 23 April 2021.
  11. "Pakistan lose seven for 21 as Zimbabwe end T20I losing streak". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 23 April 2021.
  12. "Pak vs Zim: Pakistan beat Zimbabwe in final T20I, take series 2-1". Geo TV. अभिगमन तिथि 25 April 2021.
  13. "Pak vs Zim: Hasan Ali's five-wicket haul helps Pakistan demolish Zimbabwe in first Test". Geo TV. अभिगमन तिथि 1 May 2021.
  14. "Dominant Pakistan crush Zimbabwe to sweep Test series 2–0". International Cricket Council. अभिगमन तिथि 10 May 2021.
  15. "Cricket-Zimbabwe recall Taylor for Pakistan test series". Yahoo! Sport. अभिगमन तिथि 26 April 2021.
  16. "Mohammad Wasim announces Pakistan squad for South Africa, Zimbabwe tours". Geo Super. अभिगमन तिथि 12 March 2021.
  17. "Uncapped Marumani, Chivanga and Mufudza named in Zimbabwe T20I squad". CricBuzz. अभिगमन तिथि 17 April 2021.
  18. "Wasim names Pakistan squad for Zimbabwe, South Africa tours; Dahani makes the cut". Geo News. अभिगमन तिथि 12 March 2021.
  19. "Toe injury puts Shadab Khan out of remainder of Pakistan's tour of Africa". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 5 April 2021.
  20. "Zahid replaces Shadab for Zimbabwe tour". Pakistan Cricket Board. अभिगमन तिथि 7 April 2021.
  21. "Zahid Mahmood out of Zimbabwe T20Is due to fear of flying alone". Geo Super. अभिगमन तिथि 19 April 2021.
  22. "Zahid Mahmood in as Shadab replacement for Zimbabwe T20Is". CricBuzz. अभिगमन तिथि 7 April 2021.
  23. "Chevrons Beef Up Squad For Pakistan Series". New Zimbabwe. अभिगमन तिथि 19 April 2021.
  24. "Sean Williams to continue to lead Zimbabwe, three uncapped players named in squad for Pakistan T20Is". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 19 April 2021.
  25. "Zimbabwe include uncapped trio for Pakistan T20Is". BD Crictime. अभिगमन तिथि 18 April 2021.
  26. "Sloppy Zimbabwe look to bounce back against unconvincing Pakistan". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 22 April 2021.
  27. "Zimbabwe's Ervine suffers injury ahead of second T20I against Pakistan". ARY Sports. मूल से 22 अप्रैल 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 April 2021.
  28. "Jongwe, Ngarava among five uncapped players for Pakistan Tests". CricBuzz. अभिगमन तिथि 26 April 2021.
  29. "Upbeat Pakistan look to end tour with clean sweep against Zimbabwe". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 6 May 2021.
  30. "Pakistan ready to hand Test debut to 36-year-old seamer Tabish". France24. अभिगमन तिथि 6 May 2021.
  31. "ZIM Vs PAK, 2nd T20: Zimbabwe Register First-ever Win Against Pakistan In Shortest Format - Highlights". Outlook India. अभिगमन तिथि 23 April 2021.
  32. "Babar Azam breaks Virat Kohli's record by being the fastest batsman to 2,000 T20I runs". Geo TV. अभिगमन तिथि 25 April 2021.
  33. "Rusere Makes History Again". EnterSportNews. अभिगमन तिथि 29 April 2021.
  34. "Pak vs Zim: Shaheen Afridi completes 50 Test wickets in same number of matches as Wasim Akram". Geo TV. अभिगमन तिथि 29 April 2021.
  35. "Hasan Ali's career-best 5 for 36 clinches innings victory for Pakistan over Zimbabwe". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 1 May 2021.
  36. "Pak vs Zim: Abid Ali hits maiden double ton as Pakistan declare innings in 2nd Test". Geo TV. अभिगमन तिथि 8 May 2021.
  37. "Shaheen Afridi and Nauman Ali five-fors wrap up Pakistan's 2-0 sweep". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 10 May 2021.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]