परभक्षण
Jump to navigation
Jump to search
परभक्षण एक जैविक अंतरक्रिया है, जिसमें एक जीव, परभक्षी, दूसरे जीव की हत्या कर उसे खा जाता है। परभक्षण हेतु परभक्षी या तो सक्रिय रूप से शिकार की तलाश करते रहते हैं, या छुप कर उनके आने का इंतजार करते हैं। जैसे ही उन्हें शिकार दिखाई देता है, वे उस पर हमला कर देते हैं। इसमें कभी सीधा तो कभी कभी पीछा कर के हमला करना भी शामिल होता है। यदि हमला सफल होता है तो परभक्षी उसे मार कर उसके न खाने लायक भागों को हटा कर उसे खा लेता है।